Congress Outwits BJP in Municipal Council Elections

Dainik Jagran
Congress Outwits BJP in Municipal Council Elections
Full News
Share:

राजनीति में खेल आखिरी गेंद तक चलता है। नगर परिषद चुनाव में कई स्थानों पर भाजपा ने मैदान तो मार लिया लेकिन जब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने की बारी आई तो कांग्रेस ने ऐसा खेल खेला कि भाजपा की रणनीति किसी काम नहीं आई। नगर परिषद जोगेंद्रनगर में जनता ने तो बहुमत भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को दिया था लेकिन कांग्रेस की चाल के आगे भाजपा की रणनीति धरी रह गई। सात सदस्यीय नगर परिषद में भाजपा जीत का दावा करती रही लेकिन प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने ऐसी बिसात बिछाई कि बाजी पलट गई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले भाजपा समर्थित पार्षद संतोष कुमारी और शिखा कांग्रेस में शामिल हो गईं। निर्दलीय प्यार चंद और गुरध्यान ने भी कांग्रेस का पटका पहन लिया। यहां भाजपा समर्थित चार और तीन निर्दलीय विजयी हुए थे। उधर, कुल्लू नगर परिषद में भी भाजपा अतिआत्मविश्वास का शिकार होती प्रतीत हो रही है। 11 सदस्यीय नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के तीन-तीन समर्थित सदस्य तथा पांच निर्दलीय विजयी हुए हैं। यहां भी भाजपा समर्थितों ने पाला बदल लिया। इससे भाजपा का गणित बिगड़ गया और यहां भी बाजी कांग्रेस के हाथ लगना तय है। जोगेंद्रनगर में भाजपा को चित करने के बाद अब कांग्रेस की नजर नगर परिषद सरकाघाट पर है। यहां भाजपा और कांग्रेस समर्थित तीन-तीन सदस्य जीतकर आए हैं। चर्चा है कि यहां भी कांग्रेस खेला करने की तैयारी में है। इस हार के बाद भाजपा कांग्रेस सरकार पर दबाव की राजनीति व सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। Ind vs Afg ODI: धर्मशाला में मैच पर बारिश का साया, धौलाधार में स्नोफॉल से मौसम सुहावना; ...तो हो सकता है मुकाबला? शिमला में सड़क से घर के आंगन में जा गिरी थार गाड़ी, हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हिमाचल में आम आदमी को झटका, अब फ्यूल चार्ज ने बढ़ाया बिजली बिल, 50 से 200 रुपये वसूला जा रहा चार्ज हिमाचल में प्री-मानसून वर्षा ने मौसम को बनाया सुहावना, आज फिर झमाझम होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी जारी हिमाचल के स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, पीएम श्री विद्यालयों में खुल रहे ओपन जिम 'नीरज भारती ने किया हिमाचल सरकार का भ्रष्टाचार उजागर', जयराम ठाकुर बोले- अटैचियों के जिक्र ने सब पुष्ट कर दिया

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.