Pakistan PM Shahbaz Sharif to Visit China on May 23: Chinese Foreign Ministry Confirms

Navbharat Times
Pakistan PM Shahbaz Sharif to Visit China on May 23: Chinese Foreign Ministry Confirms
Full News
Share:

बीजिंग:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 मई को चीन दौरे पर जाएंगे। इसकी पुष्टि चीनी विदेश मंत्रालय ने की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 से 26 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे। शहबाज शरीफ का चीन दौर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बाद हो रहा है। दोनों नेता इसी महीने चीन के दौरे पर पहुंचे थे।चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शनिवार से मंगलवार तक होने वाली इस यात्रा के बारे में कहा, "चीन और पाकिस्तान के नेता द्विपक्षीय संबंधों और साझा चिंता के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।" इस्लामाबाद ने गुरुवार को इस यात्रा की तत्काल पुष्टि नहीं की। गुओ जियाकुन ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि शरीफ ली के न्यौते पर आ रहे हैं। गुओ ने कहा कि शरीफ की यह यात्रा दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय आदान-प्रदान होगी।पाकिस्तान-चीन संबंधों में होगा इजाफाउन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर घनिष्ठ संवाद बनाए रखा है, अपने साझा हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की है और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष इस यात्रा को पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, सहयोग को गहरा करने एवं घनिष्ठ चीन पाकिस्तान संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक नया अध्याय लिखने के अवसर के रूप में लेंगे।जिनपिंग ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति को बधाई दीशी जिनपिंग ने बृहस्पतिवार को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी को बधाई भी दी।सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच की दोस्ती हमेशा से चट्टान की तरह मजबूत एवं अटूट रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.