उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा है. कचहरी रोड स्थित नगर पालिका के ईओ (EO) आवास को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. आपको बता दें कि यह वही आवास है, जिस पर बीते कई सालों से समाजवादी पार्टी के नेताओं का कब्जा था और इसे पार्टी कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. प्रशासन ने पहले इस आवास को खाली कराया और आज इसे मलबे में तब्दील कर दिया. अब नगर पालिका इस बेशकीमती जमीन पर अपना नया निर्माण कार्य कराने की तैयारी में है. हालांकि, इस कार्रवाई से भड़के सपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस एक्शन को गैरकानूनी बताया है. उनका दावा है कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है. दरअसल, यह मामला पीलीभीत के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कचहरी रोड का है. यहां नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर ने ईओ आवास को ध्वस्त कर दिया. गौरतलब है कि इस सरकारी आवास पर सालों से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था और इसे अपना पार्टी दफ्तर बना लिया था. करीब एक साल पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसे समाजवादियों से खाली कराया था और इस पर 'ईओ आवास' का बोर्ड लगा दिया था. आज डीएम के आदेश पर इस जर्जर और विवादित ढांचे को पूरी तरह गिरा दिया गया. इस बुलडोजर एक्शन के बाद जिले के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है. सपा का तर्क है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में यह कार्रवाई नियम विरुद्ध है.
Pilibhit Municipal Administration Demolishes Government House Occupied by Samajwadi Party Leaders
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.