Achira News Logo
Achira News

₹11 करोड़ की कमाईः म्यूचुअल फंड में एस. आई. पी. और स्टेप-अप एस. आई. पी. की शक्ति

Dainik Jagran
₹11 करोड़ की कमाईः म्यूचुअल फंड में एस. आई. पी. और स्टेप-अप एस. आई. पी. की शक्ति
Full News
Share:

क्या आप आने वाले भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। म्यूचुअल फंड में SIP (Mutual Fund SIP) निवेश का ऐसा तरीका है जहां आप अपना पैसा कई गुना बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम समझेंगे कि हर महीने ₹10000 की एसआईपी से आप कैसे ₹11 करोड़ का फंड बना सकते हैं। देखने में ₹11 करोड़ का फंड जमा करना कठिन है। लेकिन अगर सही तरीके से प्लान किया जाए तो आसानी से इस लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको एसआईपी के साथ-साथ स्टेप-अप-एसआईपी (Step UP SIP) भी करनी होगी। यानी कि जो एसआईपी आप हर महीने करते हैं, उसमें हर साल निवेश राशि (Investment Tips) को बढ़ाना होगा जैसे 10% या 20%। कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप हर साल थोड़ा-थोड़ा निवेश बढ़ाते जाते हैं, तो आप 32 सालों में ₹11 करोड़ का लक्ष्य छू सकते हैं। लेकिन अगर आप स्टेप अप एसआईपी नहीं करते हैं, तो 40 सालों में भी आप ₹11 करोड़ का लक्ष्य नहीं छू सकते। निवेश फैसलों के लिए आपकी कुंडली के संकेत — अभी देखें अगर आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है, तो आपको अपने निवेश की राशि भी हर साल बढ़ानी चाहिए। देखा जाए तो रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई या फिर वेल्थ क्रिएशन के लिए स्टेप अप एसआईपी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड के बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.