Achira News Logo
Achira News

2026 एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में भारत ने जापान को हराया

ABP News
2026 एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में भारत ने जापान को हराया
Full News
Share:

2026 एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने जापान को 49-24 के अंतर से हरा दिया. पहले हाफ में टीम इंडिया ने 31-9 की बढ़त बनाई हुई थी. दूसरे हाफ में भारतीय टीम हल्की पड़ती दिखाई, फिर भी जापान को 25 अंकों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी. एशियन गेम्स में भारत की यह जापान पर कुल आठवीं जीत है. जापान कभी भी एशियाई खेलों में भारत को हरा नहीं पाया है. असलन इनामदार, आशु मलिक और अयान लोचब ने दमदार प्रदर्शन किया. अयान लोचब अपना एशियन गेम्स डेब्यू कर रहे थे, उन्होंने आते ही जबरदस्त रेडिंग के दम पर जापान के डिफेंस को भेदना शुरू कर दिया. देवांक दलाल भी पहली बार एशियाई खेलों में खेल रहे हैं, उन्होंने भी जापान की टीम को बैकफुट पर जाने को मजबूर किया. इसी रणनीति के दम पर भारत ने पहले हाफ में 31-9 की मजबूत बढ़त बना ली थी. दूसरे हाफ में भी भारत ने ज्यादा अंक बटोरे, जहां उसके खाते में 18 पॉइंट्स आए. जापान ने पहले हाफ की तुलना में बहुत बेहतर खेल दिखाया और 15 अंक बटोरे. पवन सहरावत उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन दूसरे छोर पर असलम इनामदार ने दूसरे हाफ में अच्छा किया. भारत ने कुल 8 ऑल-आउट पॉइंट्स लिए और दो बार सुपर टैकल भी किया. वहीं जापान ने मैच में कुल 9 बोनस पॉइंट्स हासिल किए. अब भारत का कबड्डी में अगला मैच मंगलवार को दक्षिण कोरिया के साथ होने वाला है. एशियन गेम्स में 9 बार कबड्डी का खेल शामिल रहा है, जिनमें आठ बार भारत की मेंस टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. भारत सिर्फ 2018 में फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था, जब सेमीफाइनल में ईरान ने उसे 27-18 से हरा दिया था. 2022 एशियन गेम्स में भी भारत ने कबड्डी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. सुनील कुमार की कप्तानी में टीम इंडिया कुल नौवीं बार गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत की झोली में कुल 6 मेडल आए हैं. 6 में से पांच मेडल शूटिंग में आए हैं, जबकि एक पदक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में आया है. भारत के खाते में अभी 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हैं और वह मेडल टेबल में अभी 10वें स्थान पर है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.