Achira News Logo
Achira News

2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान का अपमान, भारत ने रचा इतिहास

ABP News
2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान का अपमान, भारत ने रचा इतिहास
Full News
Share:

2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में जहां एक तरफ भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई. भारत ने इस मेगा इवेंट में कुल 39 मेडल जीतकर इतिहास लिखा. पाकिस्तान की बात करें तो उसके हिस्से सिर्फ एक मेडल आया. पाकिस्तान के खिलाड़ी जीरो गोल्ड और जीरो सिल्वर मेडल जीते. इसके अलावा बांग्लादेश का तो खाता भी नहीं खुला. इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में बांग्लादेश के खिलाड़ी कोई मेडल नहीं जीत सके. कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. ग्लास्गो में खेले गए इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान के कुल 21 खिलाड़ी थे. फिर भी वो सिर्फ एक मेडल ही जीत सके. वहीं बांग्लादेश तो अपना खाता भी नहीं खोल पाया. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान केवल एक ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सका. यह पिछले 36 सालों में पाकिस्तान का सबसे खराब प्रदर्शन था, जिससे देश की खेल प्रणाली पर गंभीर सवाल उठते हैं. पाकिस्तान के सबसे बड़े स्टार भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम बिना मेडल के ही खाली हाथ अपने देश लौटे. ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान के लिए महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी फातिमा जाहरा ने 60 किग्रा श्रेणी में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर देश की लाज बचाई. वरना बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान का भी खाता नहीं खुलता. ग्लास्गो में खेले गए 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत 39 मेडल के साथ चौथे नंबर पर रहा. भारत के 122 सदस्यीय दल ने 13 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते. भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड सात गोल्ड मेडल और कुल मिलाकर 10 मेडल हासिल किए.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.