Achira News Logo
Achira News

22 साल पुराने अदालती मामले में तीन आरोपी बरी

Amar Ujala
22 साल पुराने अदालती मामले में तीन आरोपी बरी
Full News
Share:

बाराबंकी। कोठी थाने में वर्ष 2004 में दर्ज मारपीट के एक पुराने मामले में अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। करीब 22 साल तक चले इस मुकदमे का निस्तारण हो गया।और पढ़ेंTrending Videosआदेश के अनुसार खानापुर निवासी शिव बहादुर सिंह ने गांव के ही ओम प्रकाश सिंह, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश तिवारी और बरसाती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सभी ने जबरन खेत जोतने का प्रयास किया और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। गवाहों के बयानों में विरोधाभास और साक्ष्यों की कमजोरी को देखते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि तिवारी ने ओम प्रकाश सिंह, बलबीर सिंह और बरसाती को दोषमुक्त कर दिया। मामले के चौथे आरोपी ओम प्रकाश तिवारी की मुकदमे के विचारण के दौरान ही मृत्यु हो चुकी थी।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

22 साल पुराने अदालती मामले में तीन आरोपी बरी | Achira News