मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। 7 और 8 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद 9 से 11 अगस्त के बीच फिर से अधिकांश इलाकों में व्यापक वर्षा हो सकती है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी लगातार वर्षा का दौर बना रह सकता है।विज्ञापनलगातार बारिश के कारण भूस्खलन, मलबा गिरने और अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसी घटनाओं का जोखिम बढ़ सकता है। नदियों, खड्डों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिससे निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। वहीं, पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ने और दृश्यता कम होने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
6 अगस्त को बारिश का पूर्वानुमानः राज्य भर में हल्की से भारी बारिश की संभावना
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.