Achira News Logo
Achira News

GSEB गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10 वीं परिणाम 2026: डाउनलोड लिंक अब उपलब्ध है

Navbharat Times
GSEB गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10 वीं परिणाम 2026: डाउनलोड लिंक अब उपलब्ध है
Full News
Share:

GSEB Gujarat Board SSC Class 10th Result 2026 Download Link:गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जीएसईबी ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) कक्षा 10वीं के लाखों छात्र-छात्राओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अब स्टूडेंट्स गुजरात बोर्ड SSC परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट देखने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। सीट नंबर की मदद से छात्र और उनके अभिभावक आसानी से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।गुजरात बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट लाइवहो गया है। देखने के लिए आपको सीट नंबर (Seat Number) की जरूरत होगी। इसी के माध्यम से आप अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह विकल्प आपको digilocker.gov.in पर भी मिल सकता है।गुजरात बोर्ड 10वीं रजिल्ट WhatsApp से भी देखेंबोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए एक आधिकारिक व्हॉट्सएप (WhatsApp) नंबर 6357300971 भी जारी किया है। अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो तो छात्र आसानी से यहां से रिजल्ट पा सकते हैं।gseb.org पर ऑनलाइन कैसे देखें गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट?गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्टजारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-छात्र सबसे पहले GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।अब विंडो ओपन होने पर होमपेज पर ‘ GSEB SSC Result 2026 ’ लिंक पर क्लिक करें।अब अपना सीट नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करके मार्कशीट सेव कर लें।छात्र चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी भविष्य के उपयोग के लिए निकाल सकते हैं।GSEB SSC Result 2026 DigiLocker पर कैसे देखें?गुजरात बोर्ड 10वीं (SSC) का रिजल्ट छात्र DigiLocker के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।होमपेज पर जाकर ‘Education’ या ‘Boards’ सेक्शन खोलें।अब Gujarat Board (GSEB) को चुनें।इसके बाद SSC Marksheet 2026 लिंक पर क्लिक करें।अपना सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।GSEB SSC Result 2026 डायरेक्ट लिंक (Direct Link) से देखें

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

GSEB गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10 वीं परिणाम 2026: डाउनलोड लिंक अब उपलब्ध है | Achira News