आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बार फिर अनिश्चितता का माहौल बन गया है. इसकी वजह पाकिस्तान है, जिसने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलने का फैसला लिया है. पाकिस्तान के इस फैसले के बाद आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी चर्चा के केंद्र में हैं. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का असर सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. इसका सबसे गहरा प्रभाव श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पर पड़ सकता है, जहां यह मुकाबला खेला जाना था. कोलंबो के होटल और पर्यटन सेक्टर पर सीधा असर भारत-पाकिस्तान का मैच किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट का सबसे आकर्षक मुकाबला माना जाता है. इस एक मैच के लिए हजारों दर्शक, मीडिया कर्मी, कॉरपोरेट प्रतिनिधि और क्रिकेट प्रशंसक अलग-अलग देशों से सफर करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो के लगभग सभी छोटे-बड़े होटल इस मैच के लिए पहले से ही बुक हो चुके हैं. अब जब मुकाबला संदेह के घेरे में है, तो इन बुकिंग्स के रद्द होने की आशंका बढ़ गई है. इससे होटल इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो सकता है.
ICC T20 विश्व कप 2026 में भारत के मैच का बहिष्कार करने के पाकिस्तान के फैसले ने अनिश्चितता और आर्थिक चिंताओं को जन्म दिया
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.