Achira News Logo
Achira News

IPL 2026: ऋषभ पंत का संघर्ष जारी, कोच ने किया मैच प्रदर्शन का खुलासा

Live Hindustan
IPL 2026: ऋषभ पंत का संघर्ष जारी, कोच ने किया मैच प्रदर्शन का खुलासा
Full News
Share:

ऋषभ पंत के बल्ले से कब रन निकलेंगे इसका हर किसी को इंतजार है। आईपीएल 2026 में पंत और उनकी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एलएसजी की टीम 228 रन बनाने के बावजूद हार गई। इस मैच में ऋषभ पंत थोड़ी अच्छी लय में दिखे, मगर फिर भी 15 रन ही बना पाए। जब पंत के परफॉर्मेंस को लेकर कोच जस्टिन लैंगर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। लैंगर ने बताया कि पंत ने दो दिन पहले ही प्रैक्टिस मैच में 30-40 गेंदों पर 95 रन ठोके थे और वह अच्छी लय में दिख रहे थे। पंत ने इस ताबड़तोड़ बैटिंग के बावजूद अपना नंबर-3 का पायदान छोड़ा और निकोलस पूरन को मौका दिया। बता दें, ऋषभ पंत इस सीजन पहली बार टॉप-3 से बाहर बैटिंग करन उतरे थे। शुरुआत उन्होंने बतौर ओपनर की थी, मगर वहां फेल होने के बाद वह नंबर-3 पर उतरे। जस्टिन लैंगर ने कहा कहा, "हमने दो दिन पहले यहां एक प्रैक्टिस गेम खेला था, और ऋषि (ऋषभ पंत), मुझे पक्का फाइनल स्कोर नहीं पता, शायद 40 या 30 गेंदों पर 95 रन - आप बस इसे देखते हैं और कहते हैं, 'ओह माय गॉश, यह ऋषभ पंत अपने सबसे अच्छे रूप में है।' तो, वह एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है; हम यह जानते हैं। हमने उसे टेस्ट क्रिकेट में नंबर पांच पर टीमों को तहस-नहस करते देखा है, और आज हमें लगा, यह देखते हुए और जिस तरह से वह सात दिन के ब्रेक के बाद दो दिन पहले खेला, कि यह टीम के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।" लैंगर ने यह भी बताया कि बैटिंग ऑर्डर में खुद को नीचे करने का यह पंत का 'निस्वार्थ' फैसला था। यह कदम शुरू में सफल लगा, क्योंकि निकोलस पूरन ने आउट होने से पहले 21 गेंदों पर 63 रन बनाए। कोच ने कहा, "वह निस्वार्थ होकर निकी पी को बैटिंग करने देने के लिए ऑर्डर में नीचे आया, जिसकी बैटिंग अविश्वसनीय थी। तो हां, ऋषि ज्यादा दूर नहीं है। IPL में एक कप्तान या एक कोच के तौर पर, आपको हमेशा आगे रहना होता है, है ना? आप बस इतना ही कर सकते हैं, और वह आगे रहेंगे और उम्मीद है कि अगले कुछ मैचों में हमें जीत दिलाने में मदद करेंगे।" ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। 9 मैचों में उनके 4 ही अंक है, अगर एलएसजी बचे 5 मैच जीत भी लेती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

IPL 2026: ऋषभ पंत का संघर्ष जारी, कोच ने किया मैच प्रदर्शन का खुलासा | Achira News