आईपीएल 2026 का सफर ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां अब हर मैच और हर नतीजा प्लेऑफ की रेस की तस्वीर बदल सकता है. फिर चाहे वो किसी की जीत से हो या किसी की हार से, हर एक मुकाबला अंतिम-4 की शक्लो-सूरत तय करेगा. मगर सिर्फ हार-जीत ही नहीं, बल्कि बारिश भी इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और ये मैच रद्द भी हो सकता है. दिल्ली-चेन्नई के बीच मंगलवार 5 मई को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 48वां मैच खेला जाएगा. मगर इस मैच पर मौसम की टेढ़ी नजर है. असल में दिल्ली में 5 मई की शाम के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत शाम करीब 6 बजे तक बारिश के साथ ही ओले गिरने की आशंका जताई गई है. ये सब कुछ पूर्वी दिल्ली और केंद्रीय दिल्ली समेत कई इलाकों में हो सकता है और जेटली स्टेडियम इसी जगह पर स्थित है. मौसम विभाग के अलर्ट और पूर्वानुमान के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद, यानि जब से मैच शुरू होगा, बारिश होने की आशंका नहीं है. मगर उससे ठीक पहले होने वाली बारिश और ओले गिरने से मैदान में पानी भरने की आशंका बनी रहेगी. ऐसे में मैच में देरी हो सकती है और अगर ये मैदान वक्त पर तैयार नहीं हुआ तो मैच रद्द भी हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो फैंस को तो निराशा हाथ लगेगी ही साथ ही दोनों टीम के लिए भी ये नुकसानदायक होगा. ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि वो प्लेऑफ की रेस में फिलहाल पीछे हैं और पॉइंट्स टेबल के बीच के हिस्से में मौजूद हैं. ऐसे में दोनों के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. मगर मैच रद्द होने की स्थिति में किसे फायदा या नुकसान होगा? ये एक बड़ा सवाल है. क्या दिल्ली का सफर खत्म हो जाएगा या चेन्नई बाहर हो जाएगी?असल में पॉइंट्स टेबल को देखा जाए तो मैच रद्द होने के बावजूद दिल्ली या चेन्नई में से किसी की भी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म नहीं होंगी. फिलहाल दोनों टीम ने IPL 2026 में 9-9 मैच खेले हैं और संयोग से दोनों ने 4-4 जीत के साथ 8-8 पॉइंट हासिल किए हैं. सिर्फ नेट रनरेट के कारण चेन्नई छठे और दिल्ली 7वें स्थान पर है. अब अगर मैच रद्द होता है तो दोनों को 1-1 पॉइंट मिलेगा और उनके 9-9 पॉइंट हो जाएंगे. इसके बाद भी दोनों के 4-4 मैच बचेंगे. ऐसे में अगर ये दोनों टीम अपने बचे हुए मैच जीतती हैं तो वो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं. टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
IPL 2026: दिल्ली-चेन्नई मैच के लिए बारिश का अलर्ट जारी, प्लेऑफ की तस्वीर आई सामने
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.