यह भी पढ़ें-'आजादी का मतलब मनमानी नहीं': युवाओं से बोले अजित डोभाल- राष्ट्रहित को पहले रखें; अमित शाह ने की NSA की सराहनाविज्ञापनउनके पिता भगवान दीपके ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर को घर बुलाया गया। डॉक्टर विशाल लहाने ने मौके पर पहुंचकर उनकी जांच की। डॉक्टर ने बताया कि दीपके का ब्लड प्रेशर थोड़ा कम है। सुबह से उन्हें घबराहट और उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। उन्हें दो बार उल्टी हुई है और साथ ही दस्त (लूज मोशन) की भी शिकायत है। डॉक्टर के अनुसार, यह परेशानी तनाव और चिंता की वजह से हो सकती है।विज्ञापनअभिजीत दीपके को IV फ्लूड दी गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल उन्हें बुखार नहीं है और अगर वे आराम करते हैं तो जल्द ठीक हो सकते हैं। हालांकि, अगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं होता है, तो आगे ब्लड टेस्ट किया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर इलाज तय किया जाएगा।यह भी पढ़ें-Mumbai: साइबर ठगी बचाएगी मुंबई पुलिस की यह सलाह, व्हाट्सएप प्राइवेसी के इस ऑप्शन का करना होगा इस्तेमालगौरतलब है कि इससे पहले 25 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दीपके ने बताया था कि उन्हें टायफाइड हुआ है और वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
NSA अजीत डोभाल के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.