Achira News Logo
Achira News

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया

Amar Ujala
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleअखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने शिमला में चलो संसद अभियान के तहत पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस और नगर निगम की महिला पार्षदों के साथ बैठक के बाद औपचारिक तौर पर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि अभियान के तहत देश भर की महिलाएं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तुरंत लागू करने, ओबीसी, एससी और एसटी महिलाओं को आरक्षण देने तथा व्यापक महिला भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाएंगी। हस्ताक्षर अभियान चला कर 10 लाख महिलाओं के हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। साथ ही मिस्ड कॉल अभियान भी चलाया जाएगा। अलका लांबा ने बताया कि जुलाई में मानसून सत्र के दौरान महिला कांग्रेस संसद का घेराव करेगी।और पढ़ेंTrending Videosअलका लांबा ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र की नीयत पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। लांबा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक को 543 सीटों के आधार पर तुरंत लागू किया जाना चाहिए, साथ ही ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार की नीयत साफ होती तो 2014 में ही महिलाओं को उनका हक मिल चुका होता। जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले जातिगत जनगणना कराई जानी चाहिए, उसके बाद ही सामान्य जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। लांबा ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई, जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम भी 100 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा।विज्ञापनविज्ञापनदीदी बिहार में राहुल गांधी के साथ खड़ी होतीं तो परिणाम अलग होतेपश्चिम बंगाल में कांग्रेस की हार को लेकर पूछे गए प्रश्न पर अलका लांबा ने कहा कि चार राज्यों में से दो में भाजपा और दो में गैर भाजपा की जीत हुई है। केरलम में हमें जनादेश मिला है। दीदी अगर बिहार में हमारे नेता राहुल गांधी के साथ खड़ी होती तो पश्चिम बंगाल में परिणाम कुछ और होते। चुनाव आयोग भाजपा की जीत की मशीन बन गया है। भाजपा को जब लगा कि ईवीएम का खेल कभी भी खुल सकता है तो अब वोटर लिस्ट में खेल शुरू कर दिया। एसआईआर और वाेटर लिस्टों में गड़बड़ी कर चुनाव जीते जा रहे हैं। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा के विधायक हंसराज नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी हैं। उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। महिलाओं की हिमायती होने का दावा करने वाली भाजपा आरोपी विधायक को पार्टी सदस्यता से मुक्त क्यों नहीं करती। यह भाजपा के चाल, चरित और चेहरे को उजागर करता है। अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने भी महिला आरक्षण विधेयक पर काला रिबन बांध कर लोगों को गुमराह किया।30 विधानसभा और दो लोकसभा सीट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट की पैरवीमहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू होने के बाद प्रदेश की 68 में से 30 विधानसभा सीटों और चार में से दो लोकसभा सीटों पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट के लिए पैरवी की जाएगी। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। इसके लिए टैलेंट हंट और इंटरव्यू कर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा, ताकि योग्य महिलाओं को राजनीति में आगे लाया जा सके। अलका लांबा ने बताया कि जल्द ही महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। बूथ से लेकर जिला तक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। राज्य सरकार की 1500 रुपये मासिक सहायता योजना पर उन्होंने कहा कि कबायली क्षेत्रों की महिलाओं को यह राशि मिलनी शुरू हो गई है और अन्य महिलाओं को भी जल्द इसका लाभ दिया जाएगा। चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए लांबा ने विभिन्न राज्यों के परिणामों का जिक्र किया और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल, नव नियुक्त अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक उमंग बांगा सहित शिमला नगर निगम की सभी महिला पार्षद मौजूद रहीं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया | Achira News