Akhilesh Yadav Navratan Lal Yadav:समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (सीएम) अखिलेश यादव ने पढ़ाई और रीलबाजी को लेकर सपा के छोटे सिपाही नाम से मशहूर अपने फैन और चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवरत्न लाल यादव की क्लास लगा दी। समाजवादी पार्टी के दफ्तर में गुरुवार को सपा की विचारधारा के मुताबिक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष ने क्रिएटर्स की भूमिका और जवाबदेही पर बात की। नवरत्न लाल यादव चार-पांच सालों से चर्चा में रहते हैं, जब से अखिलेश यादव ने अपने दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव और सपा के लिए उनकी दीवानगी का नोटिस लिया था। अखिलेश नवरत्न लाल यादव की पढ़ाई का इंतजाम देखते हैं, ऐसा माना जाता है। जब नवरत्न की बहन की पिछले साल मई में शादी में हुई थी, तो उसके घर पर सपा के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। अखिलेश शादी में तो नहीं गए थे, लेकिन फोन करके बधाई और शुभकामनाएं दी थी। नवरत्न यादव की बहन की शादी में सपाइयों का लगा जमावड़ा, अखिलेश ने भेजा खास तोहफा अखिलेश यादव की इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो नवरत्न यादव से पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछताछ कर रहे हैं और फिर नसीहत दे रहे हैं कि रीलबाजी नहीं करनी है। अखिलेश नवरत्न से पूछते हैं क्या दस्तखत करना जान गए, क्या-क्या लिख लेते हो, मोबाइल में नाम कैसे टाइप करते हो। इस पर नवरत्न जवाब देता है कि बोलकर। अखिलेश फिर आगे पूछते हैं कि ए बी सी डी नहीं सीखा है। इस पर नवरत्न कहता है कि सीख लिया है। अखिलेश आगे और पूछते हैं कि क्या-क्या सीखा है। अखिलेश यादव इसके बाद नवरत्न की रीलबाजी पर नसीहत देते हुए कहते हैं- “वो कहां है तुम्हारा जानी दुश्मन। कहां है। ये उसकी रील बना लेते हैं। वो इसकी रील बना देते हैं। ये काम नहीं करना है हमको।” नवरत्न लाल यादव के इंस्टाग्राम पेज को लगभग 5.40 लाख लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर भी लगभग 5 लाख लोग उससे जुड़े हैं। अखिलेश और सपा की काट के लिए भाजपा का बड़ा दांव, पार्षद मनोनयन में पीडीए पर ही फोकस अक्टूबर 2022 में मुलायम सिंह के निधन के बाद नवरत्न ट्रेन से सैफई के लिए निकला था, लेकिन भटककर कानपुर पहुंच गया। जीआरपी ने नवरत्न को घर भेज दिया था। बाद में उसका वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वो मुलायम के निधन के बाद सैफई के लिए निकलने की बात बता रहा था। अखिलेश ने वीडियो का संज्ञान लेकर पार्टी के स्थानीय नेताओं को नवरत्न को लेकर सैफई बुलाया था। अखिलेश और नवरत्न की सैफई में पहली मुलाकात चर्चा में रही थी। तब 5वीं कक्षा में पढ़ रहा नवरत्न अब अखिलेश के स्नेह की वजह से लोगों की नजर में रहता है। अखिलेश उसे हेलिकॉप्टर पर भी घुमा चुके हैं। सपा अध्यक्ष ने बैठक में आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कहा कि वो अपने पोस्ट और वीडियो से सामाजिक जवाबदेही के साथ सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हर पोस्ट सिर्फ आपके विचार की अभिव्यक्ति नही हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेवारी भी है। अखिलेश यादव ने नेताओं को आगे भी समाजवादी विचारधारा के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवरतन लाल यादव को दिया मार्गदर्शन
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.