अंडा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. जब बात हाई-प्रोटीन नाश्ते की आती है, तो सबसे पहले उबला हुआ अंडा ही याद आता है और ये फिटनेस फ्रीक से लेकर डाइट फॉलो करने वालों तक, सबकी पहली पसंद होता है क्योंकि भरपूण पोषण के साथ-साथ ये जल्दी भी बन जाता है. लेकिन सच कहें तो हर रोज एक ही तरह का वही सादा, रबर जैसा उबला अंडा खाना बहुत बोरिंग हो सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे से कई ऐसी डिशेज बना सकते हैं जो काफी टेस्टी भी होती हैं. आइए उन डिशेज के बारे में जान लीजिए. अगर आप अपने टेस्ट को बढ़ाना चाहते हैं तो क्लासिक मसाला ऑमलेट से बेहतर कुछ नहीं है. नॉर्मल ऑमलेट के विपरीत मसाला ऑमलेट में बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और चुटकी भर हल्दी और लाल मिर्च पाउडर होता है. एक फूला हुआ, कैफे-स्टाइल ऑमलेट बनाने का राज यह है कि पैन में डालने से पहले अंडे को दूध की कुछ बूंदों के साथ जोर से फेंट लें. फिर इसे टोस्टेड सावरडो या मक्खन वाले पाव के साथ खाएं ताकि आपको मुंबई स्ट्रीट-फूड वाला असली स्वाद मिले. अंडा भुर्जी काफी अच्छी एग डिश है जो खाने में काफी टेस्टी लगती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और ढेर सारे प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें. फिर कच्चे अंडे फोड़कर डालें और उन्हें तेज आंच पर स्क्रैम्बल करें ताकि वे कुरकुरे, भूरे रंग के हो जाएं.ताजे धनिये की पत्ती और नींबू के रस से गार्निश करें. यह प्रोटीन का पावरहाउस है जो पराठों के साथ या जल्दी से सैंडविच की फिलिंग के तौर पर भी बहुत अच्छा लगता है. शकशुका नॉर्थ अफ्रीकन और मिडिल ईस्टर्न डिश है जिसमें अंडे को सीधे उबलती हुई टमाटर की चटनी में पकाया जाता है, जिसमें शिमला मिर्च, प्याज और पपरिका का फ्लेवर होता है. इस डिश की खूबसूरती इसकी प्रेजेंटेशन में है. इसे सीधे स्किलेट में परोसा जाता है. इसकी जर्दी खट्टे टमाटर की ग्रेवी के साथ मिल जाती है, जिससे एक रिच, डिप करने लायक सॉस बन जाता है.
अंडे से परेः एक स्वादिष्ट नाश्ते के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की खोज
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.