Achira News Logo
Achira News

अधूरे जल निकासी निर्माण के कारण पुहाना में राजमार्ग सेवा मार्ग पर जलभराव हो गया

Amar Ujala
अधूरे जल निकासी निर्माण के कारण पुहाना में राजमार्ग सेवा मार्ग पर जलभराव हो गया
Full News
Share:

नाली निर्माण अधूरा होने से बनी समस्या, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधानऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंचुड़ियाला। पुहाना में हाईवे के सर्विस मार्ग पर नाली का निर्माण सही ढंग से न होने के कारण अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से कई बार वाहन फंस जाते हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।पुहाना में हाईवे के एक सर्विस मार्ग पर बारिश और अन्य पानी की निकासी के लिए नाली का उचित निर्माण नहीं किया गया है जिसके चलते सड़क किनारे बड़ी मात्रा में पानी जमा रहता है। पुहाना के दुकानदार शहजाद और तासीन ने बताया कि दिसंबर और जनवरी माह में भी कई बार जलभराव से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। उस समय जेसीबी की मदद से खोदाई कर पानी की निकासी कराने के बाद मार्ग को सुचारु किया जा सका। पिछले कुछ दिनों से फिर जलभराव की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से नाली का सही तरीके से निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में भगवानपुर विधायक ममता राकेश का कहना है कि पुहाना में नाली के उचित निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अधूरे जल निकासी निर्माण के कारण पुहाना में राजमार्ग सेवा मार्ग पर जलभराव हो गया | Achira News