Achira News Logo
Achira News

अनुभवी बल्लेबाजी कोच स्मिथ फ्रेंचाइजी आधारित लीगों में विशेषज्ञता लाते हैं

Amar Ujala
अनुभवी बल्लेबाजी कोच स्मिथ फ्रेंचाइजी आधारित लीगों में विशेषज्ञता लाते हैं
Full News
Share:

स्मिथ लेवल-4 के बल्लेबाजी कोच हैं और उनके पास फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग की टीमों का कोच बनने का अनुभव है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं। सूत्र ने बताया कि जब पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच पद के लिए विज्ञापन निकाला था तभी स्मिथ ने इसके लिए आवेदन किया था जिसके बाद पीसीबी ने स्मिथ के साथ मौखिक रूप से करार भी तय कर लिया था। माना जा रहा है कि स्मिथ को इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ने के लिए हरी झंडी मिल सकती है। पाकिस्तान को 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।विज्ञापनस्मिथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे जो अंतरिम तौर पर ये जिम्मेदारी निभा रहे थे। शफीक फिलहाल राष्ट्रीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.