Achira News Logo
Achira News

अन्य शहरों को पीछे छोड़ते हुए पटना बिहार का सबसे अमीर जिला बना

India TV
अन्य शहरों को पीछे छोड़ते हुए पटना बिहार का सबसे अमीर जिला बना
Full News
Share:

Bihar Interesting Facts:बिहार की गिनती भारत के गरीब राज्यों में की जाती है। बड़ी आबादी के साथ ये राज्य वर्तमान में देश के कई राज्यों के मुकाबले आर्थिक व अन्य विकास के मामले में पीछे है। पर क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे अमीर जिला कौन सा है। बिहार सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 जारी किया है जिसमें इस बात की जानकरी दी गई है। आपको बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, बिहार का सबसे समृद्ध यानी अमीर जिला इसकी राजधानी पटना है। बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में दी गई जानकारी के मुताबिक, अमीरी के मामले में बिहार की राजधानी पटना पहले नंबर पर है। पटना की प्रति व्यक्ति आय 1,31,332 रुपये दर्ज की गई है। पटना के बाद सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बेगूसराय और तीसरे नंबर पर मुंगेर जिले को रखा गया है। बेगूसराय में प्रति व्यक्ति आय 61,566 रुपये और मुंगेर में प्रति व्यक्ति आय 54,469 रुपये है। आपको बता दें कि बिहार में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों में जिलों की संपन्नता का अंदाजा वहां पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की खपत और इसके साथ ही प्रति व्यक्ति लघु बचत के आधार पर किया जाता है। सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति आय के आधार पर जिलों को रैंकिंग दी गई है। सर्वे में ये भी बताया गया है कि बिहार की औसत प्रति व्यक्ति आय 76,490 रुपये है। बिहार सरकार ने जानकारी दी है कि बिहार की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक की है। ये राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। वृद्धि दर के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर है और तमिलनाडु पहले नंबर पर है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय दर 7.3 प्रतिशत से काफी ज्यादा है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय 69 हजार रुपये से बढ़कर 76 हजार रुपये हो गई है। बिहार सरकार ने अगले 5 साल में बिहार की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।(इनपुट: भाषा) ये भी पढ़ें-क्या जनरल टिकट लेने पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा जवाब भाई ने बनाई दुनिया की सबसे अनोखी मैगी, उसी कारण Video भी हुआ वायरल

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अन्य शहरों को पीछे छोड़ते हुए पटना बिहार का सबसे अमीर जिला बना | Achira News