Achira News Logo
Achira News

'अपानसम'स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म इस शुक्रवार से ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

ABP News
'अपानसम'स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म इस शुक्रवार से ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
Full News
Share:

तमिल सिनेमा की फिल्म 'अंगीकारम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. हाल ही में इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसका लुत्फ अब दर्शक घर बैठे ले सकते हैं. IMDb भी पर भी इसे अच्छी खासी रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं कि थेनपाथियन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो रही है? अंगीकारम ने सिनेमाघरों में दस्तक 26 जून 2026 को दी थी. अब करीब तीन महीने बाद ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है. ये मूवी इस शुक्रवार से ओटीटी पर अवेलेबल रहेगी. इसे आप Sun NXT पर देख सकते हैं. Sun NXT ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल से ये ऐलान किया है. Sun NXT ने अपने एक्स हैंडल से फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों को जानकारी दी. पोस्ट में लिखा, 'उनका एकमात्र अपराध था- सपने देखने की हिम्मत करना. सच्ची घटनाओं पर बेस्ट 'अंगीकारम', 25 सितंबर से सिर्फ़ Sun NXT पर देखिए.' His only crime was daring to dream. Based on true events Watch Angikaaram, streaming from September 25, only on Sun NXT. [Angikaaram, Angikaaram movie, KJR Angikaaram, Sun NXT, Sun NXT exclusive, sports drama, sports movie, based on true events] #SunNXT #Angikaaram … pic.twitter.com/XFvwDj3fpC फिल्म में कोटापाडी जे राजेश और सिंदूरी विश्वनाथ ने अहम किरदार निभाया है. ये कहानी एक ऐसे एथलीट 'आथिरन' की है जो अपने देश के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेना चाहता है, हालांकि उसे ऐसा करने से रोक दिया जाता है. इस किरदार में कोटापाडी जे. राजेश नजर आते हैं. आथिरन का नाम सेलेक्शन लिस्ट से हटने के बाद वो कोर्ट का रुख करता है, इसके बाद बाद कहानी नया मोड़ लेती है. फिल्म के मुख्य कलाकारों में मंसूर अली ख़ान और एक्ट्रेस रमा भी शामिल है मंसूर अली ख़ान ने एक मंत्री का और रमा ने आथिरन की मां का किरदार अदा किया है. गौरतलब है कि लीड एक्टर के रूप में कोटापाडी जे. राजेश की ये डेब्यू फिल्म है. इससे पहले वो बतौर प्रोड्यसूर काम करते थे. फिल्म को IMDb पर भी अच्छा खासा सपोर्ट मिला है. इस तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.6 रेटिंग मिली है. संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.