भारत और अफगानिस्तान के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है। अब तक दो मैच हो चुके हैं और दोनों को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है। आखिरी मुकाबला अभी बचा हुआ है। इस बीच मैच से पहले अचानक बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है। स्क्वाड में हर्षित राणा की एंट्री हो गई है। वे इससे पहले टीम में शामिल नहीं किए गए थे, क्योंकि चोटिल हो गए थे। हर्षित राणा पिछले दिनों चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे अपनी टीम केकेआर के लिए आईपीएल भी नहीं खेल पाए थे। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही थीं कि हर्षित राणा जल्द ही फिट हो जाएंगे। इस बीच बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि सिलेक्शन कमेटी ने हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के लिए इंडिया टीम में शामिल किया है। बताया गया है कि हर्षित ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है। वे चेन्नई में वनडे टीम से जुड़ गए हैं। तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में हर्षित खेलते हुए नजर आएंगे, ताकि उनकी फिटनेस की परीक्षा हो सके। इस बीच बीसीसीआई ने जो इस सीरीज के लिए जो अपडेटेड स्क्वाड जारी किया है, उसमें से हार्दिक पांड्या का नाम हटा लिया गया है। पहले वे टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन शर्त ये थी कि वे तभी खेल पाएंगे, जब पूरी तरह से फिट होंगे। वे ठीक भी हो गए थे और टीम में शामिल होने की हरी झंडी भी मिल गई थी, लेकिन फिर पता चला कि उनकी पुरानी चोट उभर आई है। हालांकि बीसीसीआई ने इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया था, लेकिन अब उनका नाम स्क्वाड से हटा लिया गया है। जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। उम्मीद है कि तीसरा वनडे खत्म होने के बाद बीसीसीआई स्क्वाड की घोषणा कर देगा। शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा। यह भी पढ़ें टिम सीफर्ट ने पहले मैच में ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, एक और टी20 लीग का हो गया आगाज जो रूट दो रन से चूके, नहीं चल रहा है बल्ला, आईसीसी रैंकिंग में भी गई बादशाहत Latest Cricket News
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए हर्षित राणा की भारतीय टीम में वापसी
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.