Achira News Logo
Achira News

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए हर्षित राणा की भारतीय टीम में वापसी

Aaj Tak
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए हर्षित राणा की भारतीय टीम में वापसी
Full News
Share:

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आख‍िरी मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल करने का ऐलान किया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में अंतिम मुकाबले से पहले हर्षित राणा की वापसी टीम के लिए अतिरिक्त मजबूती लेकर आई है. हर्षित राणा फरवरी 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए एक वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लग गई थी. चोट इतनी गंभीर थी कि वह पूरे आईपीएल सीजन से भी बाहर हो गए थे. हालांकि अब उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इसके बाद सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल करने का फैसला किया. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मेन्स सेलेक्शन कमेटी ने हर्षित राणा को तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है. राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना र‍िहैब पूरा कर लिया है और अब वह चेन्नई में टीम के साथ जुड़ चुके हैं. 🚨 Update 🚨 Harshit Rana added to #TeamIndia squad for Chennai ODI. More details 🔽 | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank https://t.co/zB84OUHo9x शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा. हर्षित राणा की वापसी भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है. युवा तेज गेंदबाज अपनी अतिरिक्त गति और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या उन्हें चेन्नई वनडे की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.