। तेज गेंदबाज हर्षित राणा शुक्रवार को भारतीय टीम से चेन्नई में जुड़े। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा। भारतीय टीम ने लखनऊ में 170 रन से जीत दर्ज करके पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। राणा के जुड़ने से टीम प्रबंधन को अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प मिल गया। भारतीय टीम आगामी दौरों से पहले अपने गेंदबाजी संयोजन का परीक्षण कर रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि राणा ने बेंगलुरु के सीओई में अपना रिहैब कार्यक्रम पूरा किया और अब चेन्नई में टीम इंडिया से जुड़ रहे हैं। बोर्ड ने कहा, 'पुरुष चयन समिति ने हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में जोड़ा है। राणा ने बीसीसीआई के सीओई में अपना रिहैब पूरा किया और वनडे स्क्वाड से जुड़े।' 🚨 Update 🚨 Harshit Rana added to #TeamIndia squad for Chennai ODI. More details 🔽 | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank https://t.co/zB84OUHo9x राणा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं और उनका नाम आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम में है। इससे संकेत मिलता है कि वो चयनकर्ताओं की स्कीम का हिस्सा हैं और लंबे समय तक उन पर विश्वास जताया जा सकता है। पता हो कि हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले सके थे। अब राणा की कोशिश जल्द ही अपनी लय हासिल करने की होगी ताकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के एक अच्छे विकल्प बन सके। शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा। CBSE 12th Result: 85 प्रतिशत रहा सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट, लखीमपुर में हर्षित राणा ने किया टॉप भारतीय टीम की इन दो गेंदबाजों ने बढ़ाई टेंशन, लंबे समय तक चोट की वजह से रहेंगे बाहर IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, गुजरात ने भी किया बड़ा बदलाव IPL 2026 से बाहर हुए हर्षित राणा, रिप्लेसमेंट को लेकर भी अपडेट आया सामने IPL 2026 से पहले इन 5 बड़े स्टार्स की चोट ने बढ़ाई टेंशन, पूरे सीजन बेंच पर बैठने की नौबत!
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.