Achira News Logo
Achira News

अमित शाह ने भारत के क्रांतिकारियों को सलाम किया, हरियाणा के ऐतिहासिक महत्व की सराहना की

Amar Ujala•
अमित शाह ने भारत के क्रांतिकारियों को सलाम किया, हरियाणा के ऐतिहासिक महत्व की सराहना की
Full News
Share:

गृह मंत्री अमित शाह ने 1857 की क्रांति के नायकों नाना साहेब पेशवा, महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, अजीमुल्ला खां, बेगम हजरत महल, अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर और 80 वर्ष की उम्र में अदम्य साहस दिखाने वाले बाबू कुंवर सिंह के पराक्रम को नमन किया।विज्ञापनगृह मंत्री ने हरियाणा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह वही पावन धरा है जहां वेदों की रचना हुई और सरस्वती का प्रवाह रहा। राजा नाहर सिंह और राव तुलाराम की वीर परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, छोटा राज्य होने के बावजूद भारतीय सेना में सबसे ज्यादा जवान हरियाणा से आते हैं। जब भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका बनती है। हरियाणा अव्वल रहता है। जब देश को खाद्यान्न की जरूरत थी, यहां के किसानों ने देश के अन्न भंडार भर दिए।विज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.