Achira News Logo
Achira News

अमर उजाला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 ने हिमाचल प्रदेश के शीर्ष स्कूलों को सम्मानित किया

Amar Ujala
अमर उजाला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 ने हिमाचल प्रदेश के शीर्ष स्कूलों को सम्मानित किया
Full News
Share:

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटल होलीडे होम में गुरुवार को अमर उजाला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के सरकारी और निजी क्षेत्र के 116 स्कूलों को सम्मानित किया गया। इसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के स्कूल शामिल रहे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान किए। शैक्षणिक परिणाम, नवाचार, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेल, अनुशासन और समग्र प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर समेत कई जिलों के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.