Achira News Logo
Achira News

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर लक्षित हमलों में आई. आर. जी. सी. के प्रवक्ता की हत्या कर दी

Live Hindustan
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर लक्षित हमलों में आई. आर. जी. सी. के प्रवक्ता की हत्या कर दी
Full News
Share:

Iran War Updates:मिडिल ईस्ट में अघोषित युद्ध जारी है। लगातार हमले हो रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर ईरान की राजधानी तेहरान से आ रही है। ईरानी सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को पुष्टि की कि IRGC के मुख्य प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे टारगेट स्ट्राइक में मारे गए हैं। IRGC ईरान की सबसे शक्तिशाली सैन्य और आर्थिक संस्था है, जो सीधे सर्वोच्च नेता को रिपोर्ट करती है। आपको बता दें कि अली मोहम्मद नैनी की मौत इस सप्ताह ईरानी नेतृत्व के लिए चौथा सबसे बड़ा नुकसान है। पिछले कुछ दिनों में ईरान ने अपने तीन अन्य अत्यंत प्रभावशाली अधिकारियों को खो दिया है। पूर्व संसद अध्यक्ष और वरिष्ठ सलाहकार अली लारीजानी, 'बासिज' स्वयंसेवी बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी और ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की जान इन हमलों में जा चुकी है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत अमेरिकी और इजरायली सेनाएं ईरान के रणनीतिक ठिकानों और नेतृत्व को लगातार निशाना बना रही हैं। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरानी नौसेना के दर्जनों जहाज और माइन-लेयर्स को नष्ट कर दिया गया है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा खामेनेई ने कमान संभाली है, लेकिन उनके भी घायल होने की खबरें आ रही हैं। इसके कारण ईरान की सत्ता की शून्यता का खतरा बढ़ गया है। इस सबके बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने देशवासियों के नाम नए संदेश में अपने देश के दुश्मनों की ''सुरक्षा'' छीन लिए जाने का शुक्रवार को आह्वान किया। खामेनेई ने इजराइल के हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे गए एक बयान में यह टिप्पणी की। खामेनेई को सर्वोच्च नेता नामित किए जाने के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा नहीं गया है। युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को अमेरिका एवं इजराइल के हवाई हमले में सर्वोच्च नेता एवं मुजतबा खामेनेई के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। मुजतबा खामेनेई को अली खामेनेई के मारे जाने के बाद सर्वोच्च नेता बनाया गया। आपको बता दें कि IRGC न केवल ईरान की प्राथमिक सैन्य शक्ति है, बल्कि यह क्षेत्र में हिजबुल्लाह और हमास जैसे समूहों के साथ समन्वय का मुख्य केंद्र भी है। प्रवक्ता नैनी की मौत से ईरान के प्रचार तंत्र और आधिकारिक संवाद को बड़ा धक्का लगा है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर लक्षित हमलों में आई. आर. जी. सी. के प्रवक्ता की हत्या कर दी | Achira News