Achira News Logo
Achira News

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी

TV9 Hindi
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी
Full News
Share:

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में 2.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली. इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ मौजूदा 25 फीसदी से घटकर 18 फीसदी कर दिया गया है. साथ ही व्हाइट हाउस से ये भी आश्वासन मिलता है कि रूसी टैरिफ भी हटा दिया जाएगा. इसका मतलब है कि भारत पर जो 50 फीसदी टैरिफ लगा था, वो कम होकर 18 फीसदी हो जाएगा. इस ऐलान के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर 85,871.73 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बाद में यह 2,072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,739.13 पर बंद हुआ. अगर बात निफ्टी की करें तो 639.15 अंक या 2.55 फीसदी बढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ. दिन भर में इसमें 1,252.8 अंक या 4.99 प्रतिशत की तेजी आई और यह 26,341.20 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी पहुंचा. रिलायंस और दिग्गज वित्तीय कंपनियों के नेतृत्व में घरेलू शेयरों में उछाल आया और नौ महीनों में सबसे अच्छी बढ़त दर्ज की गई. वहीं, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद निर्यात-उन्मुख शेयरों में व्यापक तेजी देखी गई, जिससे बाजार पर मंडरा रहा एक अहम दबाव दूर हो गया. निफ्टी50 में अडानी इंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे, जिनमें 11 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई, जबकि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन और आईटीसी में 1 प्रतिशत तक की गिरावट आई. बाजार का रुख सकारात्मक रहा, क्योंकि लगभग 2911 शेयरों में बढ़त, 435 शेयरों में गिरावट और 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सभी 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. ब्रॉडर मार्केट में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते निफ्टी स्मॉल-कैप100 और मिड-कैप100 सूचकांकों में 3.5 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई. 1) भारत-अमेरिका ट्रेड डील:ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ एक व्यापार समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले की घोषणा की. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बहुप्रतीक्षित अमेरिका-भारत ट्रेड डील की नाटकीय घोषणा और भारत पर टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत करने का अमेरिकी निर्णय भारतीय इकोनॉमी और शेयर बाजारों के लिए गेमचेंजर साबित होगा. अमेरिका-भारत ट्रेड डील, यूरोपीय यूनियन-भारत ट्रेड डील और विकासोन्मुखी बजट का संयोजन बाजार की भावनाओं और इकोनॉमी में तेजी लाएगा. इन घटनाक्रमों का अनुमान लगाते हुए और उन्हें ध्यान में रखते हुए शेयर बाजार में उछाल आएगा. 2) रीजनल एक्सपोर्ट कंप्टीटर्स को बढ़त:भारत को अब 18 प्रतिशत की टैरिफ दर का सामना करना पड़ेगा है, जो कई क्षेत्रीय समकक्षों की तुलना में कम या उनके बराबर है. बांग्लादेश, श्रीलंका, ताइवान और वियतनाम को 20 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ता है, जबकि पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस पर 19 प्रतिशत टैरिफ लागू है. कंबोडिया को भी 19 प्रतिशत की टैरिफ दर का सामना करना पड़ता है. 3) रुपए में इजाफा:3 फरवरी, 2026 को भारतीय रुपये में दिन के दौरान लगभग 1.5 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि ने करेंसी को उन दुर्लभ सत्रों में शामिल कर दिया है, जिनमें पिछले 12 वर्षों में केवल 10 बार ही ऐसी वृद्धि देखी गई है. 4) मजबूत वैश्विक संकेत:एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 प्रतिशत उछला. जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी हाई लेवल पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए. अमेरिकी बाजार सोमवार को उच्च स्तर पर बंद हुए. 5) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट:वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.51 प्रतिशत गिरकर 65.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई. कच्चे तेल की कम कीमतें महंगाई के दबाव को कम करती हैं और भारत के व्यापार संतुलन को बेहतर बनाती हैं, जिससे शेयर बाजारों को समर्थन मिलता है. शेयर बाजार में आई इस तेजी की वजह से निवेशकों को काफी मोटा फायदा हुआ. निवेशकों का फायदा और नुकसान बीएसई के मार्केट कैप पर डिपेंड करता है. आंकड़ों को देखें तो सोमवार को बीएसई का मार्केट कैप 4,55,03,877.32 करोड़ रुपए देखने को मिला था. जो मंगलवार को बढ़कर 4,67,14,754.77 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि मंगलवार को शेयर बाजार में 12,10,877.45 करोड़ रुपए की तेजी देखने को मिला है. जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार में और भी तेजी देखने को मिल सकती है. अगर बात दोनों दिनों की तेजी की करें तो शेयर बाजार निवेशकों को 16.60 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो चुका है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी | Achira News