Achira News Logo
Achira News

अमेरिका-भारत व्यापार समझौताः भारत ने रूस से तेल खरीद रोकी, रूस ने दावे को किया खारिज

Live Hindustan
अमेरिका-भारत व्यापार समझौताः भारत ने रूस से तेल खरीद रोकी, रूस ने दावे को किया खारिज
Full News
Share:

Top News Today:राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर लगे टैरिफ को कम करते हुए कहा था कि भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के तहत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है। लेकिन रूस ने इस दावे को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा है कि उसे भारत की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक संदेश या जानकारी नहीं मिली है। दूसरी ओर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ हुई यह ट्रेड डील किसानों, एमएसएमई (MSME), उद्यमियों और कुशल श्रमिकों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें... राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान लोकसभा में आज (मंगलवार) दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिर से जनरल नरवणे के संस्मरण का जिक्र किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। इस दौरान सदन में अफरा-तफरी मच गई। तभी कुछ विपक्षी सांसदों ने आसन की ओर कागज फेंक दिए। अब उन सांसदों पर सख्त कार्रवाई हुई है। संसदीय कार्य मंत्री द्वारा पेश प्रस्ताव के बाद लोकसभा ने उन 8 विपक्षी सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।पढ़ें पूरी खबर... केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील किसानों, एमएसएमई, उद्यमियों और कुशल श्रमिकों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा करेगी। गोयल ने बताया कि इससे 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड', 'डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' और 'इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' की दिशा में तेजी आएगी। अमेरिका से तकनीक हासिल होगी, जो विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को गति देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की दूरदर्शिता की प्रशंसा की।पढ़ें पूरी खबर... उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुत सख्त रुख अपनाया है। एक ऐतिहासिक फैसले में अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों की व्यापक जांच की जाए। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों को न सिर्फ बर्खास्त किया जाए, बल्कि उनसे अब तक ली गई सैलरी भी वसूल की जाए। जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया गया है।पढ़ें पूरी खबर... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के बाद भारत-रूस संबंधों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के तहत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है, और इसके बदले टैरिफ घटाए जाएंगे। लेकिन रूस ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को को भारत की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है। रूस भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्वपूर्ण मानता है और इसे और मजबूत करना चाहता है।पढ़ें पूरी खबर... ईरान की राजधानी तेहरान के पश्चिमी इलाके जन्नत आबाद में एक बाजार (जन्नत बाजार) में भीषण आग लग गई। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू हो गया। कई दमकल टीमें मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। तेहरान आपातकालीन सेवाओं के ऑपरेशन कमांडर मोहम्मद बेहनिया ने बताया कि अब तक आग से किसी की जान नहीं गई है और कोई हताहत नहीं हुआ है। मोटी धुएं की परतें शहर में फैल गई हैं।पढ़ें पूरी खबर...

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अमेरिका-भारत व्यापार समझौताः भारत ने रूस से तेल खरीद रोकी, रूस ने दावे को किया खारिज | Achira News