Achira News Logo
Achira News

अमेरिका में भारत का रिकॉर्ड तोड़ निवेशः चुनिंदा अमेरिकी शिखर सम्मेलन में 16 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दर्ज किया गया

Navbharat Times
अमेरिका में भारत का रिकॉर्ड तोड़ निवेशः चुनिंदा अमेरिकी शिखर सम्मेलन में 16 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दर्ज किया गया
Full News
Share:

नई दिल्‍ली:भारत ने अमेरिका को चौंका दिया है। भारतीय उद्योगों ने वहां इतना पैसा झोंका है कि अमेरिकियों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। 2026 सेलेक्‍ट यूएसए इन्वेस्टमेंट समिट (SelectUSA Investment Summit) में ऐसा हुआ। इस पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर की जोरदार प्रतिक्रिया आई है। उन्‍होंने इसे 'बड़ी खबर' करार दिया। साथ ही और डिटेल्‍स शेयर करने को भी कहा।सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर सर्जियो गोर ने लिखा, 'बड़ी खबर आ रही है! 2026 सेलेक्‍ट यूएसए समिट ( Select USA Summit ) में भारत से अमेरिका में भारी-भरकम नए निवेश आ रहे हैं जो हमने अब तक का सबसे बड़ा निवेश देखा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए एक सच्ची जीत ऐसी ही दिखती है। पूरी जानकारी जल्द ही!'एक और अधिकारी ने दी अमेरिका में भारतीय FDI की डिटेलइसके पहले अमेरिकी वाणिज्य विभाग में उप-अवर सचिव (नीति और अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार प्रशासन) ब्रैंडन रेमिंगटन ने बताया कि भारत से अमेरिका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लगभग 16.4 अरब डॉलर था। इससे लगभग 70,800 नौकरियों को सहारा मिला।सोमवार मैरीलैंड के नेशनल हार्बर में सेलेक्‍ट यूएसए इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान आयोजित सीआईआई इंडिया रिसेप्शन को संबोधित करते हुए रेमिंगटन बोले कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में रिसर्च और डेवलपमेंट पर भी 33 करोड़ डॉलर खर्च किए।भारतीय निवेश का किया स्वागतरेमिंगटन ने समीक्षाधीन अवधि का कोई जिक्र किए बिना कहा, 'हमें भारत से आपके निवेश का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत से अमेरिका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का कुल स्टॉक लगभग 16.4 अरब डॉलर था। इससे लगभग 70,800 नौकरियों, रिसर्च और डेवलपमेंट पर 31.3 करोड़ डॉलर के खर्च और 1.5 अरब डॉलर मूल्य के निर्यात को सहारा मिला।'2023 में जारी सीआईआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में भारतीय निवेश लगभग 40 अरब डॉलर रहा। इससे 4.25 लाख नौकरियों का सृजन हुआ।2023 में सीआईआई की ओर से जारी 'इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉयल' रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने अमेरिका स्थित अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में $1 बिलियन का निवेश किया, और साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) परियोजनाओं में भी $195 मिलियन का योगदान दिया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अमेरिका में भारत का रिकॉर्ड तोड़ निवेशः चुनिंदा अमेरिकी शिखर सम्मेलन में 16 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दर्ज किया गया | Achira News