Achira News Logo
Achira News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने की योजना की घोषणा की

ABP News
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने की योजना की घोषणा की
Full News
Share:

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है. इस युद्ध की वजह से दोनों ही देशों को भारी नुकसान भी हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध को खत्म करने का मन बना लिया है. ये युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है. साथ ही ईरान को लेकर एक दावा भी किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'मैंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में बहुत जरूरी एक्सकर्शन शुरू किया. यह बहुत जरूरी एक्सकर्शन था क्योंकि उनके पास न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता. मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि वो ज्यादा समय तक टिक पाएंगे.' डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में युद्ध के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा- 'हम उन पर हमला कर रहे हैं. मैं समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता. हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले के लिए तैयार थे. उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि प्लीज ऐसा न करें, आइए बात करते हैं. फिर उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं कहा था. वे हमारी इज्जत करते हैं... ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते.' बता दें अमेरिका और ईरान समझौते का ड्राफ्ट सामने आया है. मगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया है. जब दोनों देश राजी होंगे उसके बाद ये तनाव कम हो सकता है. कतर के अधिकारियों के मुताबिक, US और ईरान के बीच एक संभावित समझौते के ड्राफ्ट पर चर्चा हो रही है और ये प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि ये एक अल्पकालिक कूटनीतिक समाधान के लिए है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को छह महीने होने वाले हैं. इसकी शुरुआत फरवरी 2026 में हुई थी जब अमेरिका और इजराइल ने तेहरान पर बड़े पैमाने पर मिलकर हवाई हमले किए, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए. सीजफायर की बात करें तो अप्रैल 2026 में दो हफ्तों का सीजफायर हुआ था. उसके बाद जून 2026 में भी कुछ समय के लिए सीजफायर किया गया था. दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.