विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंअलीगढ़ के अचल सरोवर का लोकार्पण 5 मई को महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने किया। अब अचल सरोवर जनता के लिए खोल दिया गया है। यहां रोजाना बोटिंग और लेजर शो का मजा लिया जा सकजा है।और पढ़ेंTrending Videosअचल सरोवर प्रतिदिन प्रातः 10 से रात्रि 9 बजे तक खुलेगा। प्रतिदिन अपराह्न 4:30 बजे से 5 बजे तक आधा घंटे परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए अचल सरोवर का मुख्य द्वार बंद रहेगा। प्रातः 10 से अपराह्न 4:30 बजे तक प्रवेश शुल्क 20 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाएगा। सायं 5:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रवेश शुल्क 40 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाएगा, जिसमें लेज़र शो का शुल्क शामिल है।विज्ञापनविज्ञापनलेज़र शो प्रतिदिन सायं 7 से रात्रि 8:30 बजे तक होगा। बोटिंग प्रातः 10 से अपराह्न 4:30 बजे तक कर सकेंगे। दोपहिया वाहन के लिए 15 व चार पहिया वाहन के लिए 25 रुपये देने होंगे। मासिक पास 100 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। यह सुविधा विशेष रूप से मॉर्निंग वॉक, योग एवं ध्यान के लिए रहेगी। मॉर्निंग वॉक-योग व ध्यान का समय ग्रीष्मकाल में प्रातः 6 से 8बजे तक व शीतकाल में प्रातः 7 से 9 बजे तक रहेगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से अचल सरोवर का कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण कराया गया है। अचल सरोवर में किसी भी प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जैसे नॉन वेज खाद्य, मदिरा, तम्बाकू, सिगरेट, गुटका का उपयोग व बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। सरोवर पर सार्वजनिक शौचालय, पार्किंग व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थापना भी की गई है। महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि अचल सरोवर अलीगढ़ की ऐतिहासिक पहचान और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यह स्थल अब न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा बल्कि शहरवासियों के लिए एक सुंदर पर्यटन एवं भ्रमण स्थल के रूप में भी विकसित होगा।ये रहे मौजूदइस दौरान पार्षद राजबहादुर, अनिल सेंगर, हरेंद्र सैनी लाल सिंह पूर्व पार्षद मनीष वूल, डॉ मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला, विजय गुप्ता, देश दीपक, अहसान रब, प्रकाश सिंह, अचल सरोवर के रख रखाव के लिए नगर निगम द्वारा नामित एजेंसी शिव शक्ति इंटरप्राइजेज से प्रदुम्न जादौन, शांतनु सिंह, अनिकेत सिंह, अचल राक्षस दल के सदस्य आदि मौजूद रहे।
अलीगढ़ में अचल सरोवर अब नौका विहार और लेजर शो के साथ जनता के लिए खुला है
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.