Achira News Logo
Achira News

अलीपुर इलाके में ड्रग्स लेने से मना करने पर महिला पर चाकू से हमला

Amar Ujala
अलीपुर इलाके में ड्रग्स लेने से मना करने पर महिला पर चाकू से हमला
Full News
Share:

अलीपुर इलाके की घटना, महिला का अस्पताल में चल रहा इलाजऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं-पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दे रही है दबिशअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।अलीपुर इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान नेहा मिश्रा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।जानकारी के मुताबिक नेहा मिश्रा बख्तावरपुर के तिग्गीपुर गांव में अपनी पांच साल की बेटी और संतोष नाम के युवक के साथ सहमति संबंध में रहती हैं। वह कोठियों में सफाई काम करती है। अलीपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में नेहा ने बताया कि उसकी 2018 में ललित नाम युवक से शादी हुई थी। वह बुराड़ी में रहने वाले संतोष की गाड़ी चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात संतोष से हुई। संतोष से मिलने जुलने पर उसकी पति से अनबन होने लगी। साढ़े चार साल पहले पति उसे छोड़कर लखनऊ जाकर टैक्सी चलाने लगा। उसके बाद से वह संतोष के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। संतोष पहले से शादीशुदा था। संतोष बुराड़ी में पत्नी और दो बेटे के साथ रहता था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पिछले सात महीने में संतोष शराब पीने लगा था। होली वाले दिन झगड़ा के दौरान वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहने की धमकी देने लगा। नेहा का आरोप है कि 17 मार्च की शाम संतोष ने घर में बैठकर काफी शराब पी जब उसने मना किया तो आरोपी ने हमला कर दिया।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

अलीपुर इलाके में ड्रग्स लेने से मना करने पर महिला पर चाकू से हमला | Achira News