विस्तारAdd as a preferredsource on googleअल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के ग्राम सभा तड़म के बौरड़ा तोक में बीते रविवार को वन्यजीव के हमले से ग्रामीण महिपाल सिंह मेहरा की मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया जिसके बाद हमलावर बाघ या तेंदुए को मारने की अनुमति दे दी गई है। इसके लिए कॉर्बेट से विशेषज्ञ शूटरों की टीम तैनात की गई है। क्षेत्र में चार पिंजरे लगाए गए हैं और कैमरा ट्रैप से निगरानी की जा रही है।और पढ़ेंTrending Videosइससे पहले गुस्साए ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने से रोक दिया और वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। ग्रामीणों ने हमलावर बाघ को आदमखोर घोषित कर उसे मारने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग रखी। सूचना पर प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। डीएफओ दीपक सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। देर रात तक चली वार्ता के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों का लिखित पत्र अधिकारियों को सौंपा जिस पर सहमति जताते हुए अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत हमलावर बाघ या तेंदुए को मारने की अनुमति दे दी गई है। सल्ट विधायक महेश जीना ने भी वन मंत्री सुबोध उनियाल से सिफारिश की थी जिसे मानते हुए हमलावर बाघ या तेंदुए को मारने की अनुमति दी गई।विज्ञापनविज्ञापनइसके अलावा मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में समायोजित करने व कुमेरिया से तड़म जाने वाले पैदल मार्ग पर सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया। कुमेरिया-बौरड़ा प्रस्तावित सड़क पर वन विभाग की आपत्ति हटाने और निर्माण की मंजूरी देने की बात भी कही गई। ग्रामीणों ने मोहान क्षेत्र में सफारी जोन खुलने के बाद जंगली जानवरों के गांवों की ओर बढ़ने का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने की मांग उठाई जिस पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाने पर सहमति बनी है।मांगों पर सहमति के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। पोस्टमार्टम मोहान स्थित वन विभाग चौकी में रानीखेत से आई चिकित्सकों की टीम ने किया।ये रहे मौजूदडीएफओ दीपक सिंह, एसडीओ काकुल पुंडीर, रेंजर गंगाशरण, सल्ट उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, तहसीलदार आबिद अली, एसपी हरबंस सिंह, भतरौंजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष द्वाराहाट विनोद जोशी, एसआई लखविंदर सिंह, दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम रावत, ग्राम प्रधानपति दयाल सिंह, गोपाल सिंह आदि।
अल्मोड़ा जिले में बाघ या तेंदुए ने गांव के व्यक्ति को मार डाला; हमलावर का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ निशानेबाजों को तैनात किया गया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.