डेनमार्क की कंपनी अवेक बोर्ड्स (Awake Boards) ने पानी पर चलने वाला एक अनोखा और हाई-टेक इलेक्ट्रिक वीकल पेश किया है, जिसका नाम है Awake Navi। इसे जर्मनी के एक बड़े शो (Boot Düsseldorf) में लॉन्च किया गया है। यह दिखने में एक मोटरसाइकल जैसी है, लेकिन यह सड़कों पर नहीं बल्कि पानी की लहरों के ऊपर उड़ती है। यह आम नावों या जेट-स्की से काफी अलग है क्योंकि यह पानी की लहरों के बीच से गुजरने के बजाय उसके थोड़ा ऊपर हवा में तैरता है। आइए आपको पानी के ऊपर उड़ने वाली इस अनोखी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।यह पानी पर कैसे उड़ती है?इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइड्रोफॉइल (Hydrofoil) तकनीक है। जैसे ही यह एक खास स्पीड पकड़ती है, इसके नीचे लगे पंख (Foil) इसे पानी की सतह से ऊपर उठा देते हैं। इससे यह पानी की लहरों के ऊपर उड़ पाती है। इससे पानी की रुकावट (Drag) कम हो जाती है। साथ ही सफर बहुत स्मूथ हो जाता है और लहरों के झटके भी महसूस नहीं होते। यह बिना किसी झटके के पानी पर हवा में चलती हुई महसूस होती है।चलाने में बिल्कुल मोटरसाइकल जैसीइसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप इस पर मोटरसाइकल की तरह बैठकर इसे चला सकते हैं। अगर आप बाइक चलाना जानते हैं, तो इसे चलाना आपके लिए बहुत आसान होगा। इसे चलाने का तरीका भी बाइक जैसा ही है। हैंडल पर लगे थ्रॉटल (एक्सीलेटर) को घुमाकर इसकी स्पीड कम या ज्यादा की जा सकती है। इसमें पीछे जाने के लिए रिवर्स गियर और सेफ्टी के लिए किल स्विच भी दिया गया है। हैंडल के बीच में एक स्क्रीन लगी है जो रास्ता (नेविगेशन) और बैटरी की जानकारी दिखाती है।बैटरी और बैकअपAwake Navi पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। अगर आप बड़ी बैटरी (XR4) इस्तेमाल करते हैं, तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 3 घंटे तक चल सकती है। वहीं, छोटी बैटरी (LR4) पर यह करीब 1.5 घंटे तक चलती है। साथ ही इंजन न होने की वजह से यह पानी पर बिना किसी शोर या कंपन के बिल्कुल शांति से चलती है।हल्का और मजबूत शरीरइसे कार्बन कंपोजिट (Carbon Composite) से बनाया गया है, जो काफी मजबूत होने के साथ-साथ वजन में भी बहुत हल्का होता है। इसमें एक छोटी स्क्रीन भी लगी है जो आपको नेविगेशन और बैटरी की जानकारी देती है। इसके पंखों को जरूरत पड़ने पर मोड़ा या छोटा किया जा सकता है, जिससे इसे कम गहरे पानी में भी ले जाया जा सकता है या आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।एक या दो सवारी, आपकी मर्जीAwake Navi पर एक या दो लोग बैठ सकते हैं। इसमें खास तरह के फ्लोट ट्यूब्स (हवा वाले ट्यूब) लगाए जा सकते हैं। ट्यूब लगाकर इस पर 2 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसकी अधिकतम वजन क्षमता 250 किलोग्राम है। अगर आप इसे अकेले चलाना चाहते हैं तो इन ट्यूब्स को हटा सकते हैं। ट्यूब हटाने से यह पतली और तेज बन जाती है।
अवेक बोर्ड ने हाइड्रोफॉइल से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन'नवी'का अनावरण किया जो पानी पर'उड़ता'है
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.