Achira News Logo
Achira News

अशुभ व्यतिपत योग 4 राशियों के करियर और वित्त को प्रभावित करेगा

India TV
अशुभ व्यतिपत योग 4 राशियों के करियर और वित्त को प्रभावित करेगा
Full News
Share:

: व्यतिपात योग 10 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक सक्रिय रहेगा। आमतौर पर ये योग अशुभ माना जाता है, जो करियर, पैसा और हेल्थ को प्रभावित करता है। इस योग के बनने से 4 राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन राशियों की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी और खासतौर से करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं। इस राशि वालों के लिए व्यतिपात योग काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद होने की संभावना रहेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। आंखों और पेट से जुड़े समस्या हो सकती है। मिथुन राशि वालों का बजट इस योग के कारण बिगड़ सकता है। अचानक से आर्थिक नुकसान होने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। प्रेमिका से किसी बात को लेकर भयंकर झगड़ा हो सकता है। अपने बोलने के तरीके पर संयम बरतना होगा। गले से संबंधी रोग परेशान कर सकता है। सिंह राशि वालों के लिए व्यतिपात योग परेशानियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। करियर में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के बनते काम अटक सकते हैं। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रह सकते हैं। बिजनेस में भी कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। 10 जुलाई को कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। बेवजह की यात्राओं पर जाने से भी बचना होगा। व्यतिपात योग के बुरे प्रभाव से बचने के लिए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और भोजन का दान जरूर करें। जितना हो सके शांत रहें। योग-ध्यान से आपको लाभ मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करें। किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.