Achira News Logo
Achira News

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने जलुकबाड़ी सीट से नामांकन दाखिल किया

Amar Ujala
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने जलुकबाड़ी सीट से नामांकन दाखिल किया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleHimanta Biswa Sarma Roadshow:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनकी पत्नी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंविज्ञापनविज्ञापनसुबह से ही रोड शो का इंतजार कर रहे थे लोगबता दें कि बारिश के बावजूद रोड शो में हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो।यह भी पढ़ें:Bengal Election:'भाजपा का हथियार बन गया है चुनाव आयोग', ममता के समर्थन में उतरे केजरीवालआपकी कृपा ही मेरी ताकत है- हिमंत बिस्वा सरमाहिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते। 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, "जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।"बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, "बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।" कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने जलुकबाड़ी सीट से नामांकन दाखिल किया | Achira News