Achira News Logo
Achira News

असम से किण्वित आनंदः आंतों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए खोरिसा और गुरमुखी

TV9 Hindi
असम से किण्वित आनंदः आंतों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए खोरिसा और गुरमुखी
Full News
Share:

असमिया खोरिसा: असम में बनने वाले व्यंजनों की बात करें तो इसमें खोरिसा एक यूनिक फर्मेंटेड फूड है. इसमें बांस की नरम कोपलों को फर्मेंट किया जाता है, जिससे इसमें तीखा-वाइब्रेंट टेस्ट और अरोमा आ जाता है. पाचन के लिए ये एक बेहतरीन फूड है जो फाइबर के साथ कई विटामिन से भरपूर है. लोग इसे अचार की तरह नॉनवेज के साथ भी खाते हैं. (Image:madaboutmadbatter) गुंदरूक: हेल्दी फर्मेंटेड भारतीय डिश की लिस्ट में गुंदरूक को भी शामिल करना चाहिए जो खासतौर पर हिमालयी क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए सरसों या फिर पत्तेदार सागों को फर्मेंट करके तैयार करते हैं. इसके बाद इसे ड्राई किया जाता है. इसे सूप में एड करते हैं और अचार बनाकर भी परोसते हैं. ये आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ ही सेहत को कई और फायदे भी देता है. (Image: ateliersempervivum) कांजी है हेल्दी ड्रिंक: अगर आपको गट हेल्थ सुधारनी है तो अपनी डाइट में आप कांजी शामिल कर सकते हैं. प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर ये एक बेहद हेल्दी फर्मेंटेड ड्रिंक है, जिसमें विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं. दरअसल आप इसे कई अलग-अलग सब्जियों से बना सकते हैं. (Image: finefettlecookerys) पांता भात: बंगाल, ओडिशा में पांता भात एक ट्रेडिशनल पॉपुलर फर्मेंटेड डिश है, जिसे बचे हुए चावल से बनाया जाता है. इसके लिए पके हुए चावलों को रात भर पानी में भिगोकर रखा जाता है, जिससे उसमें खमीर उठता है और सुबह इसमें दही एड किया जाता है. हल्के मसाले जैसे नमक, हरी मिर्च एड करते हैं. कच्चे प्याज और इसके अलावा अक्सर लोग आलू के भर्ता के साथ इसे परोसते हैं. (Image:sanjanatries) घर पर बना दही: फर्मेंट किए जाने वाले प्रोबायोटिक फूड्स को डाइट में शामिल करने की बात करें तो सबसे आसान तरीका है कि आप दही खाएं लेकिन ध्यान रखें कि ये दही घर पर बना हुआ होना चाहिए. मार्केट में अब पैकेट में दही आने लगा है जो हेल्थ के लिए सही नहीं होता है, इसलिए इसे घर पर ही बनाएं. (Image: dtzmyjam)

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

असम से किण्वित आनंदः आंतों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए खोरिसा और गुरमुखी | Achira News