IIIT Delhi MTech and PhD admission 2026:इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT दिल्ली) ने 2026-27 के एकेडमिक सेशन के लिए अपने पोस्टग्रेजुएट और PhD प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। जो छात्र टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे इन कोर्सेस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।MTech और PhD कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अभी ओपन हो गया है। एमटेक प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है और पीएचडी कोर्सेस के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2026 है। आवेदन संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट iiitd.ac.in पर जाकर कर सकते हैं।इन MTech प्रोग्राम्स में एडमिशनइंस्टीट्यूट ने बताया किMTechप्रोग्राम्स को मौजूदा इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टेक्निकल जानकारी और रिसर्च स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। संस्थान ने इन कोर्स के लिए एडमिशन शुरू किए हैं-कोर्सस्पेशलाइजेशनM Tech (CSE)आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी एंड मोबाइल कंप्यूटिंगM Tech (CSE – Research)रिसर्च आधारित प्रोग्रामM Tech (ECE)VLSI & एम्बेडेड सिस्टम्स, कम्युनिकेशन, मशीन लर्निंगM Tech (CB)कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी।किन PhD प्रोग्राम्स में ले सकते हैं दाखिला?IIIT दिल्ली के PhD प्रोग्राम कई फील्ड में हैं जिनमें कैंडिडेट्स दाखिला ले सकते हैं। इनमेंकंप्यूटर साइंसऔर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन, मैथ और सोशल साइंसेज व ह्यूमैनिटीज। जो छात्र इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।MTech के लिए योग्यता, GATE स्कोर से एडमिशनएमटेक के लिए उम्मीदवार के पास CSE, IT, ECE या EE में BE/BTech डिग्री।अपने कोर्स में कैंडिडेट के न्यूनतम 75 प्रतिशत या उसके बराबर अंक होना जरूरी है।CS, EC, EE, Mathematics, Statistics और डेटा साइंस कोर्स के लिएGATE का स्कोरजरूरी है।PhD प्रोग्राम्स के लिए योग्यता क्या है?IIIT दिल्ली का PhD प्रोग्राम छात्रों को ग्लोबल रिसर्च से जोड़ने और शीर्ष संस्थानों में योगदान के लिए तैयार करता है। JRF, INSPIRE, DBT फेलोशिप वाले और रिसर्च रुचि रखने वाले BTech छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए गेट स्कोर जरूरी नहीं है। प्रो. सुमित जे. दरक ने कहा कि IIIT-Delhi के PG और PhD प्रोग्राम छात्रों को नाॅलेज, प्रैक्टिकल अनुभव और इंडस्ट्री अवसर देकर टेक्नोलाॅजी में सक्षम बनाते हैं।
आई. आई. आई. टी. दिल्ली एम. टेक और पी. एच. डी. में शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले शुरू
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.