Achira News Logo
Achira News

आई. आई. एम. अहमदाबाद और जारो एजुकेशन ने बिजनेस फाइनेंस में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

ABP News
आई. आई. एम. अहमदाबाद और जारो एजुकेशन ने बिजनेस फाइनेंस में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की
Full News
Share:

भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM अहमदाबाद ने Jaro Education के साथ मिलकर अपने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन बिजनेस फाइनेंस EPBF के 8वें बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोर्स विशेष रूप से उन कामकाजी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉरपोरेट फाइनेंस को गहराई से समझना चाहते हैं और अपनी लीडरशिप स्किल्स को मजबूत करना चाहते हैं. इस शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस प्रोग्राम में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए 6 सितंबर 2026 आवेदन करने की अंतिम तारिख हैं. क्योंकि 21 सितंबर 2026 से बैच की पढ़ाई शुरू होने जा रही है और 24 अप्रैल 2027 तक पढ़ाई पूरी हो जाएगी. आईआईएम अहमदाबाद के इस विशेष फाइनेंस प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार के पास कम से कम 3 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है. क्योंकि यह कोर्स मुख्य रूप से मिड-लेवल और सीनियर लेवल के उन अधिकारियों के लिए है जो भविष्य में बिजनेस लीडरशिप या प्रॉफिट एंड लॉस की जिम्मेदारियां संभालने वाले हैं और जिनका फाइनेंस बैकग्राउंड नहीं है. इस प्रीमियम एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए 3,43,000 फिस रखी गई है. इसके अलावा 18% लागू जीएसटी अलग से देनी होगी. साथ ही फॉर्म जमा करते समय उम्मीदवारों को 2,000 और जीएसटी का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क भी देना होगा. ध्यान दें कि इस फीस में कैंपस मॉड्यूल के दौरान होने वाले व्यक्तिगत यात्रा और रहने का खर्च शामिल नहीं है. इस प्रोग्राम में उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं बल्कि प्रोफाइल के मूल्यांकन के आधार पर होगा. सबसे पहले उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन के अंक और उनके कार्य अनुभव की जांच की जाएगी. फिर आवेदकों को एक स्टेटमेंट ऑफ पर्पस जमा करना होगा, जिसमें उन्हें बताना होगा कि वे यह कोर्स क्यों करना चाहते हैं. कोर्स के अंत में परीक्षाओं और असेसमेंट को सफलतापूर्वक पूरा करने और न्यूनतम 80% अटेंडेंस बनाए रखने वाले छात्रों को आईआईएम अहमदाबाद की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लीशन दिया जाएगा. और आपका यह कोर्स पूरा हो जाएगा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.