Achira News Logo
Achira News

आई. आई. टी. दिल्ली का कॉमिक ब्रोशर विज्ञान को आसान और दिलचस्प बनाता है

TV9 Hindi
आई. आई. टी. दिल्ली का कॉमिक ब्रोशर विज्ञान को आसान और दिलचस्प बनाता है
Full News
Share:

आईआईटी दिल्ली ने साइंस को आसान और दिलचस्प बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है. संस्थान ने डीएमएसई – डिस्कवरी ऑफ मटेरियल सफारी एक्सपीरियंस नाम से कॉमिक स्टाइल ब्रोशर तैयार किया है, जिसका उद्देश्य मुश्किल साइंटिफिक कॉन्सेप्ट्स को सरल भाषा में समझाना है. इस कॉमिक के जरिए स्टूडेंट्स और आम लोग सामग्री विज्ञान (Material Science) को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर समझ सकेंगे. खास बात यह है कि इसमें प्रोफेसर पदार्थ नाम का एक मजेदार किरदार भी शामिल किया गया है, जो पाठकों को साइंस की दुनिया में रोचक तरीके से गाइडेंस देगा. आईआईटी दिल्ली द्वारा तैयार यह कॉमिक शैली का ब्रोशर जटिल विज्ञान को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मकसद सामग्री इंजीनियरिंग जैसे विषय को इस तरह प्रस्तुत करना है कि छात्र उसे आसानी से समझ सकें और उससे जुड़ाव महसूस करें. इस ब्रोशर में प्रोफेसर पदार्थ नाम का नया शुभंकर पेश किया गया है. यह किरदार एक मजेदार गाइड की तरह काम करता है, जो पाठकों को पदार्थ विज्ञान (materials Science) की दुनिया में लेकर जाता है और कठिन सब्जेक्ट्स को सरल और दिलचस्प अंदाज में समझाता है. कॉमिक में जंगल सफारी की थीम का उपयोग किया गया है, जिससे सीखना और भी मजेदार बन गया है. इस सफर के दौरान पाठक धातु, सिरेमिक, पॉलिमर, डेटा साइंस और स्मार्ट मटेरियल जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जान सकेंगे. संस्थान ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है. मटेरियल इंजीनियरिंग पर आधारित पूरी कॉमिक किताबें भी जल्द प्रकाशित की जाएंगी, जिससे छात्रों को और ज्यादा जानकारी आसान तरीके से मिल सकेगी. विभाग के प्रमुख जयंत जैन के अनुसार, इस पहल का लक्ष्य STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) के कठिन विषयों को सामान्य भाषा में समझाना है. साथ ही, यह छात्रों और आम लोगों दोनों के लिए विज्ञान को रोचक और प्रेरणादायक बनाना चाहता है. आईआईटी दिल्ली ने यह भी संकेत दिया है कि इस कॉमिक के पहले संस्करण के बाद कई और किताबें लाई जाएंगी. इनका उद्देश्य विभाग के रिसर्च, प्रोजेक्ट्स और शिक्षा कार्य को आसान लैंग्वेज में लोगों तक पहुंचाना होगा. प्रोफेसर आर नारायण के अनुसार, इस पहल से छात्र पदार्थों को अपने रोजमर्रा के जीवन से जोड़कर देख पाएंगे. इससे उन्हें विषय ज्यादा सहज और तार्किक लगेगा, और वो विज्ञान को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे. ये भी पढ़ें:GATE पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी, इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आई. आई. टी. दिल्ली का कॉमिक ब्रोशर विज्ञान को आसान और दिलचस्प बनाता है | Achira News