Achira News Logo
Achira News

आई. आई. टी. बी. एच. यू. ने संस्थान के संसाधनों पर किए गए अनुसंधान के लिए आई. पी. आर. प्रकोष्ठ के माध्यम से पेटेंट आवेदन अनिवार्य किए

Amar Ujala
आई. आई. टी. बी. एच. यू. ने संस्थान के संसाधनों पर किए गए अनुसंधान के लिए आई. पी. आर. प्रकोष्ठ के माध्यम से पेटेंट आवेदन अनिवार्य किए
Full News
Share:

अब बिना आईपीआर सेल की मंजूरी के दाखिल किए गए पेटेंट की 15 दिनों में 15 तरह की जानकारियां देनी होंगी। आईआईटी बीएचयू के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) कार्यालय की ओर से विभागों और संकायों को अधिसूचना जारी कर गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है। कहा है कि प्रक्रिया पालन न करने पर आईपीआर नीति के तहत प्रशासनिक कार्रवाई होगी, वहीं पेटेंट विवाद हुआ तो फिर संस्थान उसका जिम्मेदार नहीं होगा।विज्ञापनBHU PG Admission: 85 फीसदी सीटों पर प्रवेश पूरा, अब मॉपअप राउंड की तैयारी; प्रवेश पोर्टल पर मिलेगी जानकारीविज्ञापनइस अधिसूचना में बताया गया है कि संस्थान की आईपीआर नीति और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आईआईटी में किए गए शोध या संस्थान के संसाधनों, लैब, फंड या कर्मचारियों की सहायता से तैयार किसी भी आविष्कार से संबंधित सभी पेटेंट आवेदन अब आईपीआर सेल के माध्यम से ही भेजे जाएंगे। आईपीआर सेल की ओर से जांच, प्रक्रिया और स्वीकृति के बाद ही उन्हें पेटेंट कार्यालय में दाखिल किया जा सकेगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.