Achira News Logo
Achira News

आई. सी. सी. ने भ्रष्टाचार के लिए अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का प्रतिबंध लगाया

India TV
आई. सी. सी. ने भ्रष्टाचार के लिए अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का प्रतिबंध लगाया
Full News
Share:

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी को एंटी-करप्शन के तीन अलग-अलग नियमों को तोड़ने का दोषी पाया है। इस वजह से ICC की एंटी करप्शन यूनिट ने उन पर 8 साल का बैन लगा दिया है। इस बैन के तहत वे अब किसी भी तरह के क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह बैन 21 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा, क्योंकि इसी तारीख को उन्हें पहली बार अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था । आईसीसी (ICC) की एंटी-करप्शन यूनिट टीम ने अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी को तीन बड़े नियमों को तोड़ने का दोषी पाया है। यह पूरा मामला UAE में 2025 में हुए अबू धाबी T10 टूर्नामेंट से जुड़ा है। इस टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ICC को सौंपी थी। जांच के दौरान ICC एंटी-करप्शन यूनिट ने पाया कि अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी ने मैचों में फिक्सिंग करने की कोशिश की थी। इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य खिलाड़ी को भी फिक्सिंग के लिए उकसाया और जांच से बचने के लिए अपने मोबाइल से जरूरी सबूत और मैसेज डिलीट कर दिए। इन्हीं गंभीर आरोपों के सही साबित होने पर उन पर आठ साल का बैन लगाया गया है। अखिलेश रेड्डी की बात करें तो उन्होंने अप्रैल 2025 में अमेरिका (USA) के लिए कुल चार टी-20 T20I मैच खेले थे। इस साल भ्रष्टाचार-विरोधी नियम तोड़ने के मामले में फंसने वाले वह अमेरिका के दूसरे इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अमेरिका के ही बल्लेबाज एरॉन जोन्स को 2023-24 के सीजन में बारबाडोस के 'बिम10' टूर्नामेंट के दौरान आईसीसी (ICC) के पांच नियम तोड़ने के लिए सस्पेंड किया गया था और उन पर बैन लगाया गया था। पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में भी हालत खराब, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने फिर खड़ी की मुसीबत साई सुदर्शन बनाम देवदत्त पडिक्कल, अब तक टेस्ट में कैसा रहा है इन दोनों का प्रदर्शन Latest Cricket News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.