आज का मौसम 05 मई 2026:दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों का मौसम इस समय तेजी से बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक जारी भीषण गर्मी से राहत मिलती दिख रही है तो वहीं कुछ राज्यों में भीषण बारिश और आंधी तूफान को लेकर मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट भी सामने आया है। मौसम विभाग ने आज (5 मई) यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, तमिलनाडु और केरल यानी 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का भी अलर्ट है।दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसमदिल्ली-एनसीआर (5 से 7 मई):राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में 5 मई को मौसम खराब रहेगा। बादल और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है।6 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकने की संभावना है।7 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसमराजस्थान (5 मई):पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में आज (5 मई) तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी और तूफान का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, 6 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसमयूपी (5 मई):मेरठ, अलीगढ़, मोरादाबाद, बलरामपुर, बस्ती, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में 5 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बिहार में आज कैसा रहेगा मौसमबिहार (5 मई):अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। वहीं, पटना में 5 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।शहरअधिकतम तापमान (5 मई)न्यूनतम तापमान (5 मई)दिल्ली33°C23°Cमुंबई33°C29°Cचेन्नई34°C29°Cकोलकाता31°C26°Cलखनऊ30°C22°Cपटना32°C24°Cरांची29°C21°Cभोपाल35°C23°Cजयपुर34°C23°Cशिमला21°C12°Cनैनीताल22°C14°Cउत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड (5 से 7 मई):उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 6 मई या 7 मई को अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, केदारनाथ में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसममध्य प्रदेश (5 से 8 मई):मध्य प्रदेश में खराब मौसम का दौर शुरू होने वाला है। कई जिलों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी है। सीधी, पूर्वी अनूपपुर और उत्तरी नीमच में मध्यम आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।दक्षिणी नीमच, पश्चिमी अनूपपुर, अमरकंटक, उत्तर-पूर्वी मंदसौर, विदिशा, भोपाल, आगर, राजगढ़, उत्तरी बड़वानी, दक्षिणी रीवा, मऊगंज, शहडोल, बाणसागर बांध, सागर, दमोह, उत्तरी सिवनी, उत्तरी मंडला और पश्चिमी रायसेन में बिजली चमकने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। सिंगरौली में मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।दतिया, भिंड, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के कुछ हिस्सों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर सहित अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसमहिमाचल प्रदेश (5 मई):कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, चंबा और हमीरपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे कीरफ्तार से हवा चलेगी। 5 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसमझारखंड (5 मई):गिरिडीह, दुमका, देवघर, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सेतेज हवा के झोंकेचल सकते हैं। वहीं, रांची में 5 मई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसमपंजाब (5 मई):पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, गुरदासपुर, मोहाली, सास नगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे कीरफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
आईएमडी ने पूरे भारत में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.