Orange Cap and Purple Cap Holder List in IPL 2026:दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के चेहरे बदल सकते हैं. फिलहाल, सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सिर की शोभा बढ़ाए है. वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए मिलने वाली पर्पल टोपी पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा है. लेकिन, IPL 2026 के 48वें मुकाबले के बाद भी ऑरेंज और पर्पल कैप इन्हीं खिलाड़ियों के सिर पर रहे, कहना मुश्किल है. अभिषेक शर्माऔर भुवनेश्वर कुमार के सिर से ऑरेंज कैप और पर्पल कैप छिनने का खतरा क्यों बढ़ा है, आइए जानते हैं. सबसे पहले तो इन दो खिलाड़ियों के वो आंकड़े जानिए, जिसके चलते IPL 2026 के ऑरेंज और पर्पल कैप उनके सिर पर हैं. अभिषेक शर्मा ने अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में सबसे ज्यादा 440 रन बनाए हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 9 मैचों की 9 पारियों में 17 विकेट चटकाए हैं. अब इनके लिए खतरा क्या है और किससे है? ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में अभिषेक शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को खतरा केएल राहुल और अंशुल कंबोज से है और ये दोनों खिलाड़ी DC vs CSK मुकाबले में 5 मई को खेलते दिखने वाले हैं. केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि अंशुल कंबोज CSK के सबसे सफल गेंदबाज हैं. DC vs CSK मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप अगर फिर से केएल राहुल के सिर पर आ जाए तो कहना गलत नहीं होगा. केएल राहुल इस रेस में अभिषेक शर्मा को पछाड़ने से बस 8 रन ही दूर हैं. केएल राहुल के अब तक खेले 9 मैच की 9 पारियों में 433 रन हैं. ठीक वैसे ही भुवनेश्वर कुमार की तरह CSK के अंशुल कंबोज के भी अब तक खेले 9 मैचों में 17 विकेट हैं. भुवी की बस इकॉनमी और औसत बेहतर है, जिसके चलते पर्पल कैप उनके सिर पर है. लेकिन, DC के खिलाफ अंशुल कंबोज जब अपना 10वां मैच खेलने उतरेंगे तो उसमें सिर्फ 1 विकेट लेते ही वो भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छिन लेंगे. साफ है कि केएल राहुल और अंशुल कंबोज के लिए आईपीएल 2026 की ऑरेंज और पर्पल कैप हासिल करने का DC vs CSK मुकाबला बड़ा मौका है. टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप धारकों के बीच मुकाबला
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.