Achira News Logo
Achira News

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप पुरस्कार के विजेताओं पर एक नज़र

ABP News
आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप पुरस्कार के विजेताओं पर एक नज़र
Full News
Share:

Most Orange Caps In The IPL History:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वां संस्करण आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और हर सीजन की तरह इस सीजन में भी बल्लेबाजों का आक्रामक रूप देखने को मिलेगा. इस टूर्नामेंट में क्रीज पर आते ही बल्लेबाज चौके-छक्के की बरसात शुरू कर देते हैं. लगभग दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक-दूसरे बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की भी होड़ लगती है, क्योंकि टॉप रन स्कोरर को खास अवॉर्ड के रूप में ऑरेंज कैप दी जाती है. आईपीएल में पहली ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज शॉन मार्श रहे थे, जबकि सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. अब तक आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके हैं. अब देखना होगा कि आईपीएल 2026 में कौन इस खास अवार्ड को जीतता है? यहां हम आपको हर सीजन के विजेता लिस्ट के साथ-साथ सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी के बारे में भी बताते हैं. आईपीएल के हर सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज आईपीएल 2008:आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए शॉन मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया था. मार्श ने 11 मैचों में कुल 616 रन बनाए थे और इसी के साथ ऑरेंज कैप को जीतने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. आईपीएल 2009:चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2009 का ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. हेडन ने इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 12 मुकाबलों में कुल 572 रन बनाए थे. आईपीएल 2010:सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए लाजवाब प्रदर्शन किया था. सचिन ने 15 मैचों में कुल 618 रन बनाकर इस सीजन का ऑरेंज कैप जीता था. आईपीएल 2011:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. गेल ने 12 मैचों में कुल 608 रन बनाए थे. इस सीजन गेल ने अपना पहला ऑरेंज कैप नाम किया था. आईपीएल 2012:क्रिस गेल ने लगातार दूसरे सीजन में भी ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए गेल ने 15 मैचों में कुल 733 रन बनाए थे और इसी के साथ गेल लगातार दो सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. आईपीएल 2013:चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए माइकल हसी ने आईपीएल 2013 की ऑरेंज कैप जीती थी. इस सीजन हसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 17 मैचों में कुल 733 रन बनाए थे. आईपीएल 2014:रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की और से खेलते हुए आईपीएल 2014 में शानदार प्रदर्शन किया था. इस सीजन उथप्पा ने कुल 660 रन बनाए थे और अपने दमदार प्रदर्शन के बदौलत ऑरेंज कैप को जीतने में सफल रहे थे. आईपीएल 2015:सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से खेलते हुए डेविड वॉर्नर का आईपीएल 2015 में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था. वॉर्नर ने इस सीजन 14 मैचों कुल 562 बनाकर ऑरेंज कैप को पहली बार अपने नाम किया था. आईपीएल 2016:विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए रनों का अंबार लगा दिया था. विराट ने इस सीजन 973 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक शामिल थे. आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का ये रिकॉर्ड आज भी कायम है. आईपीएल 2017:डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2017 में ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. वॉर्नर ने इस सीजन 14 मैचोंमें कुल 641 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप को दो बार जीतने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे. आईपीएल 2018:सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए केन विलियमसन ने आईपीएल 2017 में ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. विलियमसन ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 17 मैचों में कुल 735 रन बनाए थे. आईपीएल 2019:डेविड वॉर्नर तीसरी बार आईपीएल 2019 में ऑरेंज कैप जीतने के साथ पहले बल्लेबाज बन गए थे, जिन्होंने इस अवार्ड को सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया हों. उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी अब तक कोई नहीं कर पाया है. इस सीजन वॉर्नर ने 12 मैचों में कुल 692 रन बनाए थे. आईपीएल 2020:किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल ने आईपीएल 2020 में दमदार प्रदर्शन किया था. राहुल ने इस सीजन कुल 670 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. आईपीएल 2021:ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को बेहद प्रभावित किया था. ऋतुराज ने 16 मैचों में कुल 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी. आईपीएल 2022:राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में तूफानी बल्लेबाजी किया था. बटलर ने इस सीजन खेले 17 मैचों बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कुल 863 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप को भी अपने नाम किया था. आईपीएल 2023:गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप को जीता था. इस सीजन गिल ने 17 मैचों में कुल 890 रन बनाए थे और इसी के साथ आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे. आईपीएल 2024:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुएविराट कोहलीने आईपीएल 2024 में 15 मैचों में कुल 741 रन बनाए थे. विराट ने इस सीजन एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे और आईपीएल में दूसरी बार ऑरेंज कैप जीता था. आईपीएल 2025:गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन दमदार रहा था. सुदर्शन ने 15 मैचों में कुल 759 रन बनाते हुए अपना पहला ऑरेंज कैप जीता था.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप पुरस्कार के विजेताओं पर एक नज़र | Achira News