Achira News Logo
Achira News

आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

Navbharat Times
आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।
Full News
Share:

मुंबई:आईपीएल 2026 में 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में इंजरी से वापसी करते हुए दिग्गज रोहित शर्मा ने कमाल कर दिया। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि रोहित शर्मा अपने तीसरे आईपीएल शतक से चूक गए। इसके बावजूद उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर 143 रन की मैच विनिंग साझेदारी की और मुंबई के 229 रन का टारगेट चेज करने में अहम भूमिका निभाई। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के उड़ाए थे।चेन्नई के खिलाफ हुए थे चोटिल39 साल के रोहित शर्माबीते अप्रैल के महीने में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। उनको हैमस्ट्रिंग में इंजरी हुई थी। इसकी वजह से वह उस मैच में भी आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। वहीं उसके बाद कुछ मुकाबले रोहित ने मिस भी किए। लेकिन जब बल्लेबाजी करने लखनऊ के खिलाफ उतरे तो ऐसा लग रहा था कि जैसे वो कहीं गए ही नहीं थे।कुछ ऐसा रहा मैच का हालमुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बोर्ड पर लगाए थे।निकोलस पूरन का बल्ला आखिरकार लखनऊ के लिए बोला और उन्होंने 21 गेंद पर 63 रन की तूफानी पारी खेली थी। मिचेल मार्श ने 44 तो हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए। एडन मार्करम भी 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट कॉर्बिन बॉश ने लिए।229 रन का टारगेट मुंबई इंडिंयस ने 18.4 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर दिया। एमआई के लिए सर्वाधिक 84 रन रोहित शर्मा ने बनाए। 83 रन की पारी रयान रिकेल्टन ने खेली। नमन धीर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। विल जैक्स 10 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट एम सिद्धार्थ ने लिए।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। | Achira News