IPL 2026: आईपीएल 2026 का खुमार भारत में छाया हुआ है. हफ्तेभर के बाद आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो जाएगा, लेकिन इससे पहले कुछ टीमों के लिए बुरी खबर आना शुरू हो चुकी है. एक तरफ सैम करन के चर्चे हैं जो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं और दूसरी तरफ नाथन एलिस ने सीएसके को बुरी खबर दी है. एलिस पूरे टूर्नामेंट से इंजरी के चलते बाहर हो चुके हैं. अब उनके रिप्लेसमेंट की रेस में तीन प्लेयर्स हैं जिन्हें टीम शामिल कर सकती है. एलिस की बात करें तो वह हैमिस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस खबर की पुष्टि की और ये भी कहा कि अब टीम को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश है. सीएसके ने अपने पेसर मथीशा पथिराना को केकेआर से ट्रेड कर दिया था. इसके बाद एलिस डेथ ओवरों में टीम के सबसे भरोसेमंद बॉलर माने जा रहे थे, लेकिन इनके बाहर होने के बाद सीएसके में गुत्थी उलझ गई है. एलिस को रिप्लेस करने की रेस में तीन गेंदबाज हैं जिसमें ओटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोइट्जे और सीन एबॉट हैं. पहले बात करें ओटनील की बार्टमैन की तो वह डेथ ओवर्स में अपनी सटीक यॉर्कर के लिए फेमस हैं. वह 'टेक्सास सुपर किंग्स' के लिए भी खेलते हैं जो सीएसके की सिस्टर फ्रेंचाइजी है. फिलहाल बार्टमैन पाकिस्तान सुपर लीग में अपना योगदान दे रहे हैं. ये भी पढे़ं..IPL 2026 पर 'इंजरी बम' का धमाका...जैक एडवर्ड्स समेत 4 खूंखार पेसर्स बाहर कोइट्जे भी एलिस के रिप्लेसमेंट के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं. हालांकि, इंजरी पिछले कुछ समय में उनके लिए सवालिया निशान रही है. यही वजह थी कि वह ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रहे थे. बात करें एबॉट की तो वो भी सीएसके के रडार के अंदर होंगे. बिग बैश लीग में एबॉट शानदार नजर आए थे और उन्होंने 10 मैच में 11 विकेट झटके थे.
आईपीएल 2026: चोटों और प्रतिस्थापन की चिंताओं ने सीएसके और अन्य टीमों को प्रभावित किया
Zee News Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.