आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है, टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब 1 हफ्ते का समय बचा हुआ है. लेकिन कई टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही झटका लगा है. 7 खिलाड़ी बाहर होने से कई टीमें परेशान हैं, बड़ी बात ये हैं कि इनमें 6 तेज गेंदबाज हैं. बाहर हुए इन खिलाड़ियों में से 4 तो ऑस्ट्रेलिया के हैं, जिन्हें खरीदने के लिए ऑक्शन में बड़ी होड़ नजर आती है. इनमें से एक प्लेयर ऐसा है, जो आईपीएल में पहली बार खेलता. इन खिलाड़ियों में एक प्लेयर भारत का भी है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है, इन दोनों ही टीमों को अपने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर की कमी खलेगी. बाहर होने वाले प्लेयर्स में पैट कमिंस (SRH), जोश हेजलवुड (RCB) हैं. इनके आलावा ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस (CSK) और जैक एडवर्ड्स (SRH) भी बाहर हुए. 3 खिलाड़ी शुरूआती मैचों से बाहर आईपीएल 2026 से बाहर हुए 7 खिलाड़ियों में से 6 पेसर हैं. अच्छी बात ये हैं कि इनमें से 3 तेज गेंदबाज ऐसे हैं, जो पूरे सीजन से नहीं बल्कि शुरूआती फेज से बाहर हुए हैं. पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और लॉकी फर्ग्युसन शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे. पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं, लेकिन अभी वह अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं. चोट के चलते ही वह टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे. उनके आलावा जोश हेजलवुड भी चोटिल हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. खबर है कि हेजलवुड पहले 2 मैचों में नहीं खेल पाएंगे, उसके बाद टीम संग जुड़ सकते हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को पंजाब किंग्स ने खरीदा है, लेकिन नेशनल ड्यूटी के चलते वह कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे. उनके लीग के लिए भारत नहीं आने की वजह ये भी है कि वह हाल ही में पिता बने हैं और कुछ समय अपने परिवार के समय बिताना चाहते हैं. भारतीय तेज गेंदबाज भी शामिल भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट के कारण आईपीएल 2026 नहीं खेल पाएंगे, उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले घुटने में चोट लगी थी. वह केकेआर टीम में शामिल थे. उनके आलावा सैम करन, जैक एडवर्ड्स और नाथन एलिस भी पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. सैम करन ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए थे, लेकिन वह कमर में चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं. नाथन एलिस भी बाहर हो गए हैं, जो सीएसके के लिए खेलने वाले थे. वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हुए. ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था, जो पहली बार आईपीएल खेलने वाले थे लेकिन चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए.
आईपीएल 2026: टूर्नामेंट से सात खिलाड़ी बाहर, छह तेज गेंदबाज शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.