Ryan Rickelton IPL 2026: इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम है. ये सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा है. टीम 9 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर है. हालांकि उसने 4 मई की शाम लखनऊ के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की. मुंबई ने 229 रन चेज कर लिए. यह उसका सबसे सफल रन चेज भी है. मुंबई ने इस कारनामे को रोहित शर्मा और उस खूंखार बल्लेबाज के दम पर अंजाम दिया है, जो इस सीजन बल्ले से तबाही मचा रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के अफ्रीकी बैटर रयान रिकेल्टन हैं, जो मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी अपना दम दिखाया. इस खिलाड़ी ने 32 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए. रिकेल्टन ने अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की और इसके साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो मुंबई इंडियंस के इतिहास में पहली बार हुआ है. आइए आपको बताते हैं कि रिकेल्टन और रोहित ने मिलकर क्या किया है? (@cricbuzz)May 4, 2026 रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने आईपीएल 2026 में वह कर दिखाया जो मुंबई इंडियंस के इतिहास में आज तक कोई जोड़ी नहीं कर पाई थी. रोहित और रिकेल्टन मुंबई इंडियंस के लिए तीन बार शतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गए हैं. इनसे पहले रोहित-ईशान किशन, सचिन-अंबाती रायडू और पार्थिव पटेल-लेंडल सिमंस जैसी जोड़ियों ने 2-2 बार यह कारनामा किया था, लेकिन इस नई जोड़ी ने सबको पीछे छोड़ दिया है. 3 - रोहित शर्मा/रयान रिकेल्टन*2 - रोहित शर्मा/ईशान किशन2 - पार्थिव पटेल/लेंडल सिमंस2 - सचिन तेंदुलकर/अंबाती रायडू रोहित शर्मा के साथ रिकॉर्ड तीसरी बार 100 रनों की साझेदारी करने वाले रयान रिकेल्टन ने कहा, "वह मुंबई के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, और भारत के भी सबसे महान खिलाड़ियों में से एक. मुझे उनके साथ मैदान पर समय बिताना सचमुच बहुत अच्छा लगता है. हम खुशकिस्मत हैं कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच बहुत अच्छी है. जब हम साथ में बैटिंग करते हैं, तो हम एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक-दूसरे की मदद करते रहते हैं." आईपीएल 2026 में रयान का बल्ला गरज रहा है. आंकड़े इस सीजन उनकी आक्रामकता की कहानी खुद बयां करते हैं. रिकेल्टन ने अब तक 7 मैचों में 54.2 की शानदार औसत से 380 रन ठोक दिए हैं. उनके बल्ले से 25 चौके और 33 छक्के निकले हैं. मतलब ये कि चौकों से ज्यादा छक्के उड़ाकर उन्होंने विपक्षी टीमों के गेंदबाजों की हालत खराब कर रखी है. वो अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक ठोक चुके हैं. ये भी पढ़ें:राधे राधे और जय श्री राम....MI के नए स्पिनर ने पहला विकेट लेते ही जेब से निकाला इमोशनल पर्चा
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग जीत
Zee News Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.