आईपीएल का अगला सीजन 2027 में खेला जाएगा। इससे पहले टीमों को अपने उन प्लेयर्स की लिस्ट जारी करनी है, जिन्हें वे रिटेन कर रही हैं। इस बीच बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। पता चला है कि रिटेंशन से पहले ही आईपीएल की दो टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील फाइनल हो गई है। इसमें से भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, साथ ही इंटरनेशनल मैच खेल चुके प्लेयर्स का भी नाम है। चेन्नई सुपरकिंग्स यानी सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच के बीच आईपीएल के अगले सीजन से पहले प्लेयर्स का ट्रेड हो गया है। कुल मिलाकर चार प्लेयर्स को लेकर ये डील फाइनल हुई है। एसआरएच के लिए खेल रहे इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टेन और जैक एडवर्ड्स अब सीएसके में चले गए हैं। वहीं एसआरएच के खलील अहमद और नाथन एलिस को अब एसआरएच के लिए खेलने का मौका मिलेगा। इस बीच बड़ी बात ये है कि एसआरएच से सीएसके में आए लियाम लिविंगस्टेन की सैलरी अब करीब छह करोड़ रुपये कम हो गई है। साल 2025 की नीलामी के दौरान लियाम को एसआरएच ने 13 करोड़ रुपये खर्च कर अपने पाले में किया था, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और अब वे अगले साल करीब छह करोड़ रुपये कम लेकर सीएसके के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। जैक एडवर्ड्स को तीन करोड़ रुपये मिल रहे थे, वे इतनी ही रकम में नई टीम में जाएंगे। नाथन एलिस को सीएसके ने करीब दो करोड़ रुपये में अपने पाले में किया था, लेकिन चोट के कारण वे पूरा सीजन खेल नहीं पाए थे, बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया था। इतना ही नहीं, भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके खलील अहमद भी पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे, अब वे अगले साल एसआरएच के लिए खेलेंगे। खलील की एक तरह से घर वापसी है, वे इससे पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। यह भी पढ़ें आईसीसी वनडे रैंकिंग में कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड, पहले मैच के बाद कितना पड़ा असर न्यूजीलैंड के खिलाफ कितनी सेंचुरी लगा चुके हैं रोहित शर्मा, वहां जाकर फुस्स हो जाता है बल्ला Latest Cricket News
आईपीएल टीमों ने 2027 सत्र से पहले खिलाड़ियों को बनाए रखने और व्यापार समझौते की घोषणा की
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.